विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Coal India Officers Transfer: 164 अधिकारियों का तबादला, BCCL-ECL समेत कई कंपनियां प्रभावित

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:12 AM (IST)

Coal India ने 164 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह तबादला आपसी सहमति और प्रशासनिक आधार पर ...और पढ़ें

कोल इंडिया में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला। (सांकेतिक फोटो)

कोल इंडिया में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Coal India Officers Transfer: कोल इंडिया लिमिटेड ने 164 अधिकारियों के तबादले का आदेश सोमवार को जारी किया है। यह तबादला म्युचुअल ट्रांसफर और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक आधार पर किया गया है। इसमें बीसीसीएल, ईसीएल सहित कई कंपनी के अधिकारी शामिल है.

जानकारी के अनुसार माइनिंग, ईएंडएम, पर्सनल, फाइनेंस, सिविल, मैटेरियल मैनेजमेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को एक सब्सिडियरी से दूसरी सब्सिडियरी में भेजा गया है।

कई अधिकारियों ने पारस्परिक सहमति से तबादले के लिए आवेदन दिया था, जिसे प्रबंधन ने स्वीकृति दी है। आदेश में सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नई पदस्थापना पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इनमोसा की पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कमेटी के धनंजय कुमार सिंह बने अध्यक्ष

बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र में इनमोसा की क्षेत्रीय कमेटी का गठन उपमहामंत्री कुश कुमार सिंह, वाई के सिंह तथा मंडलीय अध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पोखान साव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

उपमहामंत्री कुश कुमार सिंह ने हा कि श्रमिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। कंपनी के बेहतरी के लिए कोयला उत्पादन व डिस्पैच पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

गठन के तहत धनंजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, रतन पाल सिंह को क्षेत्रीय सचिव तथा संजय कुमार महतो को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, गौतम महतो को मंडलीय कमेटी में पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया।

गठन प्रक्रिया के दौरान जय प्रकाश पासवान, जे. के. मंटी, जयदेव गोराई, गौतम, गोपाल चंद, वासुदेव मुखर्जी और आर. के. प्रसाद सहित इनमोसा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

नई कमेटी के गठन का उद्देश्य क्षेत्र के खनन पर्यवेक्षकों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना, उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना तथा सुरक्षा, कार्य व्यवस्था और कर्मचारी कल्याण से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है।

नवनिर्वाचित क्षेत्रीय कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सभी सदस्यों के सहयोग से कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें- आसछे 'अर्नब'... आज आएंगे बादल, कल से मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश

यह भी पढ़ें- धनबाद की स्नेहा सिंह बनीं मुंबई भाजपा लीगल सेल की सचिव, साइबर अपराध विशेषज्ञ के रूप में भी पहचान