आसछे 'अर्नब'... आज आएंगे बादल, कल से मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश
Arnab Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण धनबाद सहित झारखंड में 28 से 30 अक्टूबर ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान अर्नब। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चक्रवात 'अर्नब' के कारण धनबाद में भारी बारिश की संभावना।
28 से 30 अक्टूबर तक मेघ गर्जन के साथ वर्षा का अनुमान।
ओडिशा-आंध्र प्रदेश की कई ट्रेनें रद्द, धनबाद पर भी असर।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दाब भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसके साथ ही चक्रवात का नामकरण अर्नब के रूप में किया गया। समुद्री चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने दिया है।
धनबाद समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में अगले कई दिनों तक इसका असर दिख सकता है। मंगलवार को चक्रवात के बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है।
उसके बाद 28 से 30 अक्टूबर तक बादल छाए रहने के साथ लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। 31 अक्टूबर व एक नवंबर को भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। दो नवंबर से मौसम साफ होगा।
ओडिशा-आंध्र प्रदेश की कई ट्रेनें रद, अन्य पर भी हो सकता है असर
चक्रवात के मद्देनजर रेलवे ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश की कई ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। चार-पांच नवंबर तक ट्रेनें रद रहेंगी।
ओडिशा व आंध्र प्रदेश होकर चलने वाली धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस समेत ओडिशा की अन्य ट्रेनों पर भी इसका असर दिख सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
यह भी पढ़ें- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ में वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत
