धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ में वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत
Diwali Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए, धनबाद से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गापूजा बीतने के करीब एक सप्ताह बाद भी ट्रेनों में लंबी वेटिंगलिस्ट से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई है। दिवाली और छठ के दौरान भी नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी मारामारी बनी हुई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंगलिस्ट को देखते हुए रेलवे ने राहत देने की तैयारी तेज कर दी है।
धनबाद होकर कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, कुछ अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। कोलकाता, दिल्ली, आगरा और ऋषिकेश समेत विभिन्न स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इन ट्रेनों के परिचालन से दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसका लाभ पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों को भी मिलेगा। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
धनबाद से खुलने और गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें
03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल सोम व शुक्र 30 नवंबर तक
03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल मंगल व शनि एक दिसंबर तक
01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 26 नवंबर तक
01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक
04157 कानपुर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 24 नवंबर तक
04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक
04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 20 नवंबर तक
04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल से प्रत्येक रविवार 22 नवंबर तक
09709 खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार 18 नवंबर तक
09710 कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 20 नवंबर तक
नवंबर में धनबाद-गोमो होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
- राउरकेला जयनगर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
- जयनगर राउरकेला स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
- टाटा कटिहार स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
- कटिहार टाटा स्पेशल 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
- रांची गोरखपुर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार
- गोरखपुर रांची स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
- शालीमार-थावे स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
- थावे-शालीमार स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार
- रांची पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार
- पूर्णिया कोर्ट रांची स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार
