विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर बच्चों की मौज, धनबाद के स्कूलों में नौ तो कॉलेजों में 12 दिन की छुट्टी

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:45 PM (IST)

धनबाद के निजी, सरकारी स्कूलों और बीबीएमकेयू ने दीपावली व छठ महापर्व के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। इस ...और पढ़ें

दीपावली-छठ पर धनबाद के स्कूलों में नौ दिन की छुट्टी। (सांकेतिक फोटो)

दीपावली-छठ पर धनबाद के स्कूलों में नौ दिन की छुट्टी। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। निजी, सरकारी स्कूल और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद ने दीपावली व छठ महापर्व पर अवकाश की घोषणा कर दी है। इस बार त्योहारों पर बच्चों को लंबी छुट्टियां मिलने जा रही हैं।

स्कूलों में नौ दिन और कालेजों में 12 दिनों का अवकाश रहेगा। पहले कई स्कूल दीपावली व छठ के बीच तीन-चार दिन स्कूल खोल देते थे। इस बार लंबी छुट्टी दी जा रही है। अधिकतर निजी स्कूलों में सात-आठ नवंबर से छुट्टी हो रही है।

कई स्कूल 16 व कुछ 17 नवंबर को खुलेंगे। बीबीएमकेयू एवं कालेजों में सात से 18 नवंबर तक अवकाश है। यहां बता दें आठ नवंबर को दीपावली और 15 नवंबर को महापर्व छठ का पहला अर्घ्य है। आठ व 15 नवंबर को रविवार है।

किस स्कूल में कब से कब तक अवकाश

  • Carmel School, Dhanbad: November 8 to 16

  • De Nobili School, CMRI: November 8 to 16

  • Government Schools: November 8, 9, 11 and 16

  • Rajkamal Saraswati Vidya Mandir: November 6 to 17

  • Kidzee Garden, Jharia: November 7 to 16

  • Credo World School: November 6 to 16

  • Dr. J. K. Sinha Memorial ISL: November 7 to 17

  • Global School of India, Govindpur: November 7 to 16

  • Guru Gobind Singh Public School, Bank More: November 9 to 16

  • Crescent International School, Govindpur: November 8 to 16

  • Kendriya Vidyalaya: November 8, 9 and 11

  • D. Y. Patil International School: November 6 to 18

  • Dwarika Memorial Foundation Academy, Bishunpur: November 8 to 16

  • DAV Public School, Koyla Nagar: November 8 to 16

  • Saraswati Vidya Mandir, Bhuli: November 7 to 17

  • Shri Shri Surya Dev Singh Smriti Gurukulam, Saraidhela: November 7 to 16