धनबाद की स्नेहा सिंह बनीं मुंबई भाजपा लीगल सेल की सचिव, साइबर अपराध विशेषज्ञ के रूप में भी पहचान
धनबाद की स्नेहा सिंह को मुंबई भाजपा लीगल सेल का सचिव नियुक्त किया गया है। वे सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे ...और पढ़ें

अधिवक्ता स्नेहा सिंह। (फोटो साैजन्य)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता स्नेहा सिंह मुंबई भाजपा लीगल सेल सचिव।
साइबर अपराध विशेषज्ञ के रूप में रखती हैं खास पहचान।
महिला सशक्तीकरण और बच्चों के अधिकारों पर करती हैं काम।
जागरण संवाददाता, धनबाद। सुप्रीम कोर्ट एवं बांबे हाई कोर्ट की अधिवक्ता स्नेहा सिंह को मुंबई भाजपा लीगल सेल का सचिव बनाया गया है। धनबाद के झाड़ूडीह पालीटेक्निक रोड निवासी स्नेहा साइबर अपराध विशेषज्ञ भी हैं।
स्नेहा ने बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है। उनका प्रयास होगा कि पूरी इमानदारी के साथ अपना काम करें। कार्मल स्कूल धनबाद से स्कूली शिक्षा के बाद मुंबई विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक करने वाली स्नेहा ने कार्डिफ विश्वविद्यालय लंदन से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।
पिछले 13 वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं। अपराध, तलाक और साइबर अपराध से संबंधित कानून विशेषज्ञ के रूप में खास पहचान बना चुकी हैं।
मुंबई पुलिस, हिमाचल पुलिस, दार्जिलिंग पुलिस समेत अन्य राज्यों की पुलिस को साइबर अपराध से संबंधित कानूनी पाठ पढ़ाने के लिए समय-समय पर सेमिनार करती रहती हैं।
स्नेहा रूहानियत फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं, यह महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के कानूनी अधिकार, बच्चों के अधिकार पर काम कर रहा है। कई बालीवुड अभिनेता-अभिनेत्री का केस लड़ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- धनबाद में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 सीसीटीवी कैमरे
यह भी पढ़ें- बीसीसीएल सीएमडी के निजी सचिव को किसने मारा चाकू? सकते में अधिकारी-कर्मचारी
