विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में टला बड़ा रेल हादसा: गलत ट्रैक पर दौड़ी गोमो-आसनसोल मेमू, चालक ने बचाई जान

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:01 PM (IST)

Dhanbad Train Accident Averted: धनबाद स्टेशन के पास गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

गलत ट्रैक पर जाने के बाद चालक ने रोकी गोमो-आसनसोल ईएमयू, ट्रेन से उतरकर पैदल जाने लगे यात्री। (फोटो साैजन्य)

गलत ट्रैक पर जाने के बाद चालक ने रोकी गोमो-आसनसोल ईएमयू, ट्रेन से उतरकर पैदल जाने लगे यात्री। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. गोमो-आसनसोल मेमू गलत ट्रैक पर चली गई।

  2. चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

  3. यात्री ट्रैक पर उतरे, ट्रेन हुई विलंबित।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह दुर्घटना होते-होते रह गई। गोमो से आसनसोल जानेवाली ट्रेन स्टेशन पर प्रवेश से ठीक पहले गलत ट्रैक पर चली गई। चालक ने तत्परता दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया।

इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही सैंकड़ों यात्री रेलवे ट्रैक पर ही उतर गये। यात्री उतर-उतर कर जाने लगे और ट्रेन रुकी रही। बाद में ट्रेन को पीछे ले जाया गया और उसके बाद प्लेटफार्म एक पर आई।

इस घटना के कारण सुबह 7:54 के बजाय 8:32 पर धनबाद आगमन हुआ और 8:41 पर रवाना की गई।

घटना को लेकर बताया गया कि गलत प्वाइंट सेटिंग के कारण ट्रेन प्लेटफार्म एक के बदले प्लेटफार्म एक और दो के बीच नान प्लेटफार्म ट्रैक पर बढ़ी।

चालक ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद पहुंचे रेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

घटना का वीडियो वायरल

गोमो-आसनसोल मेमू के धनबाद स्टेशन से पहले खड़े रहने और यात्रियों के ट्रैक पर उतर कर प्लेटफार्म की ओर आने और नया बाजार की ओर जाने का वीडियो वायरल है। हालांकि घटना को लेकर रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

धनबाद रेल मंडल में आज से दो दिनों की सेफ्टी आडिट

धनबाद रेल मंडल में बुधवार से दो दिनों की सेफ्टी आडिट शुरू होगी। दूसरे जोन और मंडल के अधिकारियों की टीम चालक नियंत्रण कक्ष, रूट रिले इंटरलाकिंग-आरआरआइ समेत ट्रेन संचालन, सिग्नलिंग और यार्ड का निरीक्षण करेगी।

रेलवे स्टेशन व रेल परिसर में अग्नि रोधक व्यवस्था, आग बुझाने वाले यंत्र, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, आपात निकास द्वार की व्यवस्था देखेगी।

इसकी भी जांच करेगी कि रेलवे के नियम, मैनुअल और सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा है। हालांकि सेफ्टी आडिट से ठीक एक दिन पहले धनबाद स्टेशन पर हुई घटना ने संरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद में दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा शिकंजा, 25 क्विंटल प्रतिबंधित रंग वाली मिठाई जब्त

यह भी पढ़ें- जन्नत में जाना है... गाना बजाकर IIT ISM के निर्माणाधीन क्वार्टर में मजदूर ने लगाई फांसी, बिहार का था रहने वाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।