विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्नत में जाना है... गाना बजाकर IIT ISM के निर्माणाधीन क्वार्टर में मजदूर ने लगाई फांसी, बिहार का था रहने वाला

By Niraj DubeyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Tue, 03 Nov 2026 04:10 PM (IST)

IIT ISM Dhanbad Laborer Suicide: धनबाद के आईआईटी आईएसएम में एक मजदूर नूर हसन ने निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

IIT ISM के निर्माणाधीन क्वार्टर में मजदूर ने की खुदकुशी। (सांकेतिक फोटो)

IIT ISM के निर्माणाधीन क्वार्टर में मजदूर ने की खुदकुशी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मजदूर नूर हसन ने आईआईटी आईएसएम में की आत्महत्या।

  2. फांसी लगाने से पहले मोबाइल पर सुना 'जन्नत में जाना है' गाना।

  3. पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, धनबाद। IIT ISM Dhanbad के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर में फंदे से लटककर खुदकुशी करने वाले मजदूर नूर हसन ने घटना से पहले अपने मोबाइल पर गाना बजाया था। मोबाइल पर ‘जन्नत में जाना है’ गाना बज रहा था।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सबसे पहले मोबाइल में बज रहे गाने को बंद कराया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

नूर हसन बिहार के अररिया का रहने वाला था। वह रामा कंस्ट्रक्शन के तहत आईआईटी आईएसएम के निर्माणाधीन स्टाफ क्वार्टर में प्लास्टर का काम करता था। इस घटना के बाद कैंपस में सनसनी फैल गई। क्यों हाल ही में एक छात्र ने भी आत्महत्या की थी।

बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से उसका पत्नी और ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था। इस वजह से वह काफी तनाव में रहता था।

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

हालांकि, परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तब तक शव को एसएनएमएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें- IIT(ISM) Dhanbad में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था रहने वाला

यह भी पढ़ें- IIT ISM Dhanbad में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगी डोनर छात्रवृत्ति, पूरी फीस माफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।