विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana से बॉलीवुड में चमकीं धनबाद की सायंतनी, नितेश तिवारी की फिल्म में बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:44 PM (IST)

Nitesh Tiwari Ramayana: धनबाद के मुनीडीह की सायंतनी मुस्तफी नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

फिल्म 'रामायण' में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वालीं धनबाद के मुनीडीह की सायंतनी मुस्तफी। (फाइल फोटो)

फिल्म 'रामायण' में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाने वालीं धनबाद के मुनीडीह की सायंतनी मुस्तफी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का इंतजार खत्म होने जा रहा है। यह फिल्म पांच नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनबाद की सायंतनी मुस्तफी ने सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी निभाई है। उनकी इस उपलब्धि से धनबाद का नाम भी फिल्म जगत में चर्चा में आ गया है।

धनबाद के मुनीडीह की सायंतनी मुस्तफी ने बालीवुड में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से मुनीडीह सहित पूरे कोयलांचल में गर्व का माहौल है।

सायंतनी इससे पहले अभिनेता विक्की कौशल अभिनीत फिल्म सैम बहादुर और अमेजन प्राइम की वेब सीरीज जुबली के सभी 10 एपिसोड में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं।

2024 में रिलीज फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी सायंतनी एडिशनल सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं। इसके अलावा द पीजेंट प्रोजेक्ट से भी जुड़ी रही हैं।

दिल्ली और पुणे से हासिल की उच्च शिक्षा

सायंतनी ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा कार्मल स्कूल डिगवाडीह और 12वीं की पढ़ाई कार्मल स्कूल धनबाद से पूरी की। इसके बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कालेज फार विमेन से पत्रकारिता में स्नातक और पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट आफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से मास कम्युनिकेशन (आडियो-विजुअल) में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की।

इंडिया टेक वन प्रोडक्शंस, धर्मा प्रोडक्शंस, आरएसवीपी और आंदोलन फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुकी हैं। स्क्रिप्ट ब्रेकडाउन, रिसर्च, कास्टिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में भी अनुभव है।

सायंतनी के पिता अरिंदम मुस्तफी बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया में जीएम हैं। मां द्युति मुस्तफी महिला समिति से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। मुनीडीह से निकलकर बालीवुड की बड़ी फिल्म परियोजना तक पहुंचना सायंतनी की मेहनत और लगन की कहानी है। रामायण से उनका जुड़ाव पूरे कोयलांचल के लिए गौरव की उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें- धनबाद रेल मंडल में सेफ्टी ऑडिट, दो जोन के अधिकारियों ने खंगाली संरक्षा व्यवस्था

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव ने बारामुड़ी खटाल हटाने पर धनबाद प्रशासन को घेरा, भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।