Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए चेयरमैन के नाम पर विरोधियों में एकराय नहीं, रोबिन को हटाने पर बनी सहमति

    दुर्गा दास ने 29 जिप सदस्यों में से के साथ होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में रोबिनचंद्र गोराई की हार तय है।

    By mritunjayEdited By: Updated: Sat, 02 Feb 2019 11:14 AM (IST)
    नए चेयरमैन के नाम पर विरोधियों में एकराय नहीं, रोबिन को हटाने पर बनी सहमति

    धनबाद, जेएनएन। जिला परिषद धनबाद के चेयरमैन रोबिन गोराई के खिलाफ अविश्वास पर फैसला 8 फरवरी को होगा। इसके मद्देनर पक्ष और विपक्ष में जोरआजमाइश शुरू हो गई है। रोबिन गोराई अपनी कुर्सी को बचाने के लिए समर्थक जिला परिषद सदस्यों को एकजुट करने में लगे हैं। दूसरी तरफ विरोधी गुटों में इस बात पर एक राय नहीं बन पा रही है कि रोबिन के बाद चेयरमैन काैन? हालांकि रोबिन को हटाने के सवाल पर सब एकमत हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में जिप सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को सफल बनाने को लेकर बैठक कर रणनीति बनाई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले रोबीन गोराई को अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा। इसके बाद नए अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों की आपसी सहमति से करेंगे। इसके लिए पांच फरवरी को बैठक की जाएगी। बैठक में यहां उपस्थित सभी 26 जिप सदस्य मौजूद रहेंगे। 

    बाद में जिप सदस्य दुर्गा दास ने 13 जिप सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता की। दुर्गा दास ने कहा कि 29 जिप सदस्यों में से 26 हमारे साथ हैं। मौके पर जिप सदस्य दुर्योधन प्रसाद चौधरी एवं अशोक कुमार सिंह भी पहुंचे। दुर्गा ने कहा कि अधिकांश प्रखंड प्रमुख भी हमलोगों के पक्ष में है। आठ फरवरी को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव में रोबिनचंद्र गोराई की हार तय है। दुर्गा ने कहा कि जिप अध्यक्ष रोबिनचंद्र गोराई की कुर्सी जाते देख उनकी पत्नी मुखिया अनिता गोराई अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। जिप सदस्य सीमा बाउरी, अंजना देवी, मुरारी मोहन सिंह एवं रेखा देवी के पति को फोन कर अनिता गोराई ने जान मारने की धमकी एवं झूठे मुकदमा में फंसाने की बात कह रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से हमलोग डरनेवाले नहीं हैं। हमलोगों को कानून पर पूरा भरोसा है। 

    जिप सदस्यों ने कहा कि धनबाद उपायुक्त एवं एसएसपी से मिलकर कानूनी कार्रवाई करने की बात करेंगे। वहीं जिप सदस्य दुर्योधन प्रसाद चौधरी ने कहा कि जिप अध्यक्ष चुनाव में हमारे समर्थन में 12 जिप सदस्य हमारे साथ थे। आठ फरवरी को हमारे सभी सदस्य जिप अध्यक्ष के विरुद्ध मतदान करेंगे। जिप सदस्य शाहनाज परवीन ने कहा कि जिप अध्यक्ष रोबिन गोराई कोयला चोरी में लिप्त हैं। हमलोगों उन्हें अध्यक्ष बना कर बड़ी भूल की। उन्होंने कहा कि जिप अध्यक्ष रोबीन गोराई गरीबों का नेता नहीं हैं। वो पूंजीपतियों का अध्यक्ष बन गए हैं। इनकी कुर्सी जानी तय है। 

    मौके पर जिप सदस्य अंजना देवी, सहिस्ता परवीन, रेणुका मोदी, कमली देवी, सीमा बाउरी, निशा देवी, रेखा देवी, शहनाज परवीन, हीरामन नायक, चंचला देवी, हसीना खातून, अशोक कुमार सिंह साथ में संतोष महतो, सोहराब अंसारी, अब्दुल मन्नान, भोला सिंह, सहदेव प्रसाद सिंह, दयाल महतो, शंकर हाजरा, नागेंद्र सिंह, दारा बाउरी, मंटु बाउरी, नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।