Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद रेल मंडल की घोर उपेक्षा पर उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य नाराज

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 23 Dec 2020 06:05 PM (IST)

    धनबाद धनबाद रेल मंडल की हो रही उपेक्षा से क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य पिटू कुमार सिंह नाराज हैं। उन्होंने रेलवे को पत्र देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

    Hero Image
    धनबाद रेल मंडल की घोर उपेक्षा पर उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य नाराज

    धनबाद : धनबाद रेल मंडल की हो रही उपेक्षा से क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य पिटू कुमार सिंह नाराज हैं। उन्होंने रेलवे को पत्र देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सिंह की नाराजगी धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन के नहीं चलने, धनबाद स्टेशन क्षेत्र में अवैध पार्किंग, गरीब रथ, इंटरसिटी समेत तमाम ट्रेनों को लेकर है। सिंह ने उपरोक्त मामलों को लेकर धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल को एक पत्र दिया है। इसमें बताया गया है कि धनबाद और बोकारो के काफी लोग इलाज कराने के लिए दक्षिण भारत जाते हैं। इसके लिए एकमात्र ट्रेन एलेप्पी एक्सप्रेस है। लॉकडाउन के समय से ही इसे बंद कर रखा गया है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार से अभी तक धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ, धनबाद-पटना इंटरसिटी, धनबाद-रांची इंटरसिटी और आसनसोल-वाराणसी ट्रेनों को भी चालू किया जाए। उन्होंने धनबाद से चलकर पटना तक जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक करने की भी मांग की है। सिंह की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि धनबाद स्टेशन परिसर में अवैध रूप से ऑटो का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण स्टेशन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। स्टेशन परिसर को अवैध ऑटो पड़ाव से मुक्त कराया जाए। सिंह ने डीआरएम को यह भी बताया कि धनबाद स्टेशन में रेल नीर उपलब्ध नहीं है। जबकि रेलवे के लिए यह काफी विश्वसनीय पेयजल है। इसकी उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी चाहिए। ताकि कम दाम में लोगों को बेहतर पानी मिल सके। बताते चलें कि पिटू कुमार सिंह जिला जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें