Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 लाख वादा कर मात्र 356 युवाओं को दी नौकरी: बेरोजगारी पर भाजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष ने राज्य सरकार को घेरा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 04:49 PM (IST)

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने धनबाद परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार 4 वर्षों में मात्र 356 लोगों को ही सरकारी नौकरी दे पाई है। यह युवाओं के साथ मजाक है।

    Hero Image
    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का संबोधन।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के बेरोजगार और युवाओं को ठग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हर वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। विधानसभा में जब इस बारे में जानकारी ली गई, तब पता चला झारखंड सरकार 4 वर्षों में मात्र 356 लोगों को ही सरकारी नौकरी दे पाई है। ये बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड सरकार ने युवाओं संग किया मजाक: किसलय तिवारी

    सोमवार को वह धनबाद परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने केवल युवाओं के साथ मजाक किया है। सरकार के पास केवल लूट, भ्रष्टाचार, ट्रांसफर, पोस्टिंग का काम बचा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की केंद्र में नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष में युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।

    नए वोटरों से मिलकर दी जाएगी मोदी सरकार की जानकारी

    भारतीय युवा मोर्चा के सदस्य घर-घर जाकर युवाओं को जागृत करेंगे। उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नए वोटरों से मिलकर सरकार के बारे में बताया जाएगा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मीडिया प्रवक्ता मिल्टन पार्थसारथी, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमलेश सिंह मौजूद थे।

    30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान

    तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हम घर- घर जाकर अपनी उपलब्धि और योजनाओं के बारे में खासकर युवाओं को जोड़ रहे हैं। 31 मई से लेकर 31 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है।

    इसमें युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुनिधि योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा बेरोजगारों के लिए केंद्र सरकार की योजना चला रही है, लेकिन राज्य सरकार इसमें अड़ंगा डाल देती है। यही कारण कई योजनाओं में समन्वय नहीं हो पाता है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसे दूर कर रहे हैं।

    माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी अभियान

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वैसे मतदाता जिसने 18 वर्ष पूरी कर ली है और जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं, इस अभियान के तहत ऐसे लोगों को जोड़ा जा रहा है। कहा कि युवाओं के बीच प्रधानमंत्री की काफी लोकप्रियता है। ऐसे वोटरों के बीच माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वोटर कहेंगे मेरा पहला वोट प्रधानमंत्री मोदी को जाएगा। धनबाद में भी अभियान जल्द शुरू होने वाला है।