शहीद निर्मल महतो के बलिदान से झारखंड बना अलग राज्य, SNMMCH में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा
Jharkhand News झारखंड आंदोलन के अगुवा और क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती पर धनबाद के SNMMCH के लेक्चर थिएटर में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के सचेतक और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि निर्मल महतो जैसे आंदोलनकारियों के बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के अगुवा और क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो हमेशा याद किए जाएंगे। निर्मल महतो जैसे आंदोलनकारियों के बलिदान के बाद हमें झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला है। यह सौभाग्य है कि मेडिकल कॉलेज का नाम हम लोग शहीद निर्मल महतो के नाम पर रख पाए। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आयोजित सभा में बोले विधायक
ये बातें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सत्तारूढ़ दल के सचेतक और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कही। वह शहीद निर्मल महतो की जयंती पर लेक्चर थिएटर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
कॉलेज में लगाई जाएगी शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा
इस दौरान उन्होंने कॉलेज में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। उन्होंने यहां इसका शिलान्यास किया। उनके साथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद और अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, डॉक्टर विनीत तिग्गा आदि मौजूद थे।
शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मथुरा ने कहा कि शहीदों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अलग झारखंड के लिए आंदोलन किया। झारखंड सरकार शहीदों के सपनों के झारखंड बनाने में लगी हुई है। पहली सरकार है जिन्होंने झारखंड आंदोलन में शामिल लोगों को पेंशन दे रही है।
उन्होंने कहा सभी क्षेत्रों में सरकार विकास का अलख जगा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर है। यही कारण है कि इन दोनों क्षेत्रों में काफी काम हो रहा है।
उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज में जो भी कमियां हैं उसे पूरी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। डॉक्टरों की जो कमी है, उसे भी पूरी की जाएगी। युवाओं के प्रति सरकार ने कई योजना चलाई है। रोजगार को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।