Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Band 27 Sep 2021: पूर्व संध्या पर धनबाद में गैर भाजपा दलों ने निकाला मशाल जुलूस, बंद को सफल बनाने का आह्वान

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 26 Sep 2021 10:09 PM (IST)

    Bharat Band 27 Sep 2021 तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सिंतबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा विरोधी दल सक्रिय हैं। बंद की पूर्व संध्या पर रविवार को धनबाद में मशाल जुलूस निकाला गया।

    Hero Image
    गैर भाजपा दलों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक पर निकाला मशाल जुलूस ( फोटो जागरण)।

    जासं,धनबाद। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सिंतबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को गैर भाजपा दलों ने समर्थन दिया है। धनबाद में बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा विरोधी दलों ने आह्वान किया है। बंद की पूर्व संध्या पर यहां जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चाैक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें भाजपा विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पहले सर्किट हाउस में गैर भाजपा दलों ने सयुंक्त प्रेस वार्ता कर 27 सितंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने किया समर्थन

    प्रेस वार्ता में झामुमो, कांग्रेस सहित दूसरे पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडु ने कहा कि हम किसान भाइयों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन करते है और हमारे एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाएंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें संपूर्ण रूप से बंद रहेगी। केंद्र में सत्ताधारी भाजपा सरकार अन्नदाता किसानों की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही हैं। ऐसी दमनकारी नीति और काला कानून की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिह ने कहा कि भारत का हर एक नागरिक किसान भाइयों के साथ हैं। इस बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है।

    बंद के समर्थन में मशाल जुलूस

    केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का ऐलान विपक्षी पार्टियों ने किया है। इससे पूर्व रविवार को वाम मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में जिला परिषद मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया, जो पार्क मार्केट, हीरापुर मुख्य मार्ग से होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न पार्टी और श्रम संगठनों के नेताओं ने जनता से भारत बंद में अपना सहयोग करने का आग्रह किया। मौके पर सपन माजी, राम बालक, लीलामाय गोस्वामी, नकुल देव सिंह, ज्ञान उदय, अजय प्रजापति, सरोज देवी, सीपीआई से सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अनवर, पवन पासवान, फिरोज राजा, हेमंत मिश्रा, भारत भूषण, राम कृष्णा पासवान, एके मिश्रा, अभिजीत हरि, संदीप आइच,नीरज कुमार, अमरजीत राजवंशी, संजय पाठक, कैलाश दास, पंकज कुमार महतो, कृष्णा मुंडा, देवाशीष वैद्य, अनिल कुमार मुख्य थे।

    comedy show banner
    comedy show banner