विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निशा भगत को आत्महत्या के लिए किसने किया मजबूर? सवाल उठाते हुए विधायक जयराम महतो ने दी अंतिम जोहार

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:38 PM (IST)

Nisha Bhagat Suicide: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने रांची में आत्महत्या कर ली, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

निशा भगत और जयराम महतो। (फाइल फोटो)

निशा भगत और जयराम महतो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आदिवासी नेत्री निशा भगत ने रांची में की आत्महत्या।

  2. विधायक जयराम महतो ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

  3. घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल खड़े किए।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आदिवासी नेत्री और सरना-सनातन का पक्ष मुखरता से रखने वाली निशा भगत ने शुक्रवार को रांची में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किन परिस्थितियों में निशा भगत को यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा?

इस मामले को लेकर विधायक जयराम महतो ने सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। निशा भगत की मौत के पीछे की वजहों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना ने आदिवासी समाज में भी चिंता पैदा कर दी है। अब सभी की निगाहें मामले की जांच और सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं।

गुमला से लड़ा था विधानसभा चुनाव 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के टिकट पर निशा भगत ने 2024 का विधानसभा चुनाव गुमला से लड़ा था। हालांकि, उन्हें चुनाव में सफलता नहीं मिली।

कुर्मी आंदोलन के दौरान उन्होंने एक बयान दिया था, जिसे जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने अनुशासनहीनता माना था। बाद में निशा को जेएलकेएम से निष्कासित कर दिया गया था। निशा भगत के पार्टी में नहीं रहने के बावजूद डुमरी विधायक जयराम महतो ने उनकी मौत पर चिंता व्यक्त की है।

अंतिम जोहार निशा भगत जी

महतो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "आज मन बेहद व्यथित और भारी है। झारखंड की संघर्षशील और प्रखर आदिवासी नेत्री निशा भगत जी के असमय निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि आदिवासी समाज की बेबाक और लड़ाकू बेटी जिंदगी की जंग हार गई? किसने उन्हें इतना मजबूर कर दिया कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा? सिस्टम से एक बड़ा सवाल छोड़ गई निशा बहन...."

यह भी पढ़ें- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, थाना प्रभारी को फोन कर कही थी जान देने की बात

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान गिरोह के नाम पर महिला आदिवासी नेता को जान से मारने की धमकी, मांगी 5 लाख की रंगदारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।