विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रिंस खान गिरोह के नाम पर महिला आदिवासी नेता को जान से मारने की धमकी, मांगी 5 लाख की रंगदारी

Published: Mon, 13 Jul 2026 11:48 PM (IST)

आदिवासी नेत्री निशा भगत को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

आदिवासी नेत्री निशा भगत। (सोशल मीडिया)

आदिवासी नेत्री निशा भगत। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. निशा भगत को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी।

  2. धमकी देने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

  3. रांची साइबर थाना में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में उन्होंने रांची के साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निशा भगत ने अपनी शिकायत में बताया है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्हें एक संदेश भेजा गया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताया।

संदेश में पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इसके साथ ही आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।

साइबर थाने में दी शिकायत

धमकी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

जिस सोशल मीडिया अकाउंट या माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया है, उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। संबंधित आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि धमकी देने के पीछे कौन व्यक्ति है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रांची में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।