विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, थाना प्रभारी को फोन कर कही थी जान देने की बात

By Prince KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 06 Nov 2026 03:08 PM (IST)

आदिवासी नेत्री निशा भगत का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगा ...और पढ़ें

HighLights

  1. आदिवासी नेत्री निशा भगत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. फेसबुक लाइव में रोते हुए कई लोगों पर आरोप लगाए।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से करीब दो घंटे पहले वह फेसबुक पर लाइव आई थीं। इस दौरान वह रोते हुए अपनी पीड़ा जाहिर कर रही थीं। उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाने के साथ प्रशासन और अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए थे।

लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर कहा था कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही हैं। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।' पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी थी।

बताया गया कि निशा भगत पिठोरिया थाना क्षेत्र के दाहूटोली गांव में रहती थीं। शुक्रवार को घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

निशा भगत के निधन की खबर सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

इससे कुछ घंटे पहले निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।' पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी अपनी बात रखी है। उनकी पोस्ट और लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

nisha bhagat

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।