Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dhanbad News: 20 दिन में खत्म हुआ 5 साल का प्यार, नई नवेली दुल्हन दूसरे प्रेमी संग फरार

    Updated: Sat, 31 May 2025 03:01 PM (IST)

    लोयाबाद में एक नवविवाहिता शादी के 20 दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने पहले अपने पति के साथ पांच साल तक प्रेम किया और फिर उससे शादी की थी। विवाहिता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मायके से पैसे निकालने के बहाने निकली थी लेकिन ससुराल जाने की बजाय प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    नई नवेली दुल्हन पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार (सांकेतिक तस्वीर)

    संस, लोयाबाद। नव विवाहिता शादी के महज 20 दिन बाद पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसकी मां अपने स्वजन के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लोयाबाद थाना की पुलिस के पास मामला दर्ज कराने पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 साल के प्रेम के बाद की शादी

    मां ने पुलिस से पुत्री को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई। उसकी जिस युवक के साथ शादी हुई थी, उसके साथ पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपने स्वजन से जिद कर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी।

    20 दिन में ही पति को छोड़ दूसरे प्रेमी संग भागी युवती

    शादी के 20 दिन बाद ही वह अपने दूसरे प्रेमी के संग फरार हो गई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि शादी के 20 दिन बाद वह मायके आई थी। मायके में एक दिन रही।

    दूसरे दिन वह अपनी मां को मंईयां योजना में आई रकम को निकालने की बात कहकर घर से निकली, जिसके बाद वह ससुराल जाने के बजाय प्रेमी संग फरार हो गई।

    दूसरे दिन विवाहिता की मां ने अपने दमाद को फोन किया तो पता चला कि वह तो आई ही नहीं है। शादी के बाद ही प्रेमी बने पति को इस बात का एहसास हो गया था कि उसकी नई नवेली दुल्हन किसी और युवक से भी मोबाइल पर बात करती रहती थी।

    पांच साल के प्यार का नशा 20 दिनों में ही समाप्त हो गया और युवती दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में युवती की तलाश शुरू कर दी है।