बिहार के दो स्टेशनों पर रुकेंगी चार लंबी दूरी की ट्रेनें, रेलवे बोर्ड की मंजूरी
रेलवे बोर्ड ने बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। रक्सौल-हैदराबाद ...और पढ़ें

रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार के सीतामढ़ी जिले के यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। रेलवे बोर्ड ने जिले के दो अलग-अलग स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। इसके तहत 17005 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस और 17006 रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव रीगा स्टेशन पर होगा।
वहीं, 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस और 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस बैरगनिया स्टेशन पर रुकेंगी। इन ट्रेनों के ठहराव से सीतामढ़ी जिले के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, हैदराबाद और तिरुपति जैसे प्रमुख शहरों से रेल संपर्क बेहतर होगा।
रेलवे की ओर से फिलहाल ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की तारीख घोषित नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार, ठहराव लागू होने की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके बाद यात्रियों को इन स्टेशनों से संबंधित ट्रेनों में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल सकेगी।
ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री कार दुर्घटना में घायल
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सहायक महामंत्री जियाउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। मंगलवार को धनबाद में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद बरकाकाना लौट गये थे।
बुधवार को बरकाकाना से टाटा जाने के दौरान चांडिल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि जियाउद्दीन को भी अंदरूनी चोट आई।
उन्हें टाटा के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई
यह भी पढ़ें- रेलवे बोनस पर कैबिनेट की मुहर, धनबाद मंडल के 26 हजार कर्मचारियों के खाते में आएंगे 17951 रुपये
यह भी पढ़ें- नेमरा में मुलाकातें, धनबाद-झरिया में सियासी चर्चाएं तेज; क्या हैं इसके मायने?
