रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, नीरज श्रीवास्तव बने धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम
Railway Board ने नीरज श्रीवास्तव को धनबाद रेल मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया है। वह वर्तमान डीआरएम अखिलेश मिश्र का स्थान लेंगे, जिनका लगभग डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के बाद स्थानांतरण हो गया है।

धनबाद रेल मंडल कार्यालय। (फाइल फोटो)
HighLights
नीरज श्रीवास्तव धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम नियुक्त।
वर्तमान डीआरएम अखिलेश मिश्र का स्थानांतरण हुआ।
रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया, अगले सप्ताह पदभार।
जागरण संवाददाता, धनबाद। नीरज श्रीवास्तव धनबाद रेल मंडल नए डीआरएम होंगे। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया। वह अखिलेश मिश्र की जगह लेंगे।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नीरज श्रीवास्तव वर्तमान में उत्तर रेलवे में कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण धनबाद मंडल में डीआरएम के पद पर किया गया है। इस नियुक्ति को धनबाद रेल मंडल के प्रशासनिक नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
वर्तमान डीआरएम अखिलेश मिश्र ने पिछले वर्ष मई में पदभार ग्रहण किया था। लगभग डेढ़ वर्षाें में ही उनका स्थानांतरण आदेश जारी हो गया। नए डीआरएम अगले सप्ताह पदभार ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- झारखंड में नई नियमावली लागू, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर 10% सरचार्ज; धनबाद के बैंक मोड़ की जमीन आसमान पर
यह भी पढ़ें- CMPFO: कोयला कर्मियों की पेंशन सुरक्षा पर मंत्रालय सख्त, सचिव ने बताईं 3 प्राथमिकताएं