झारखंड में नई नियमावली लागू, अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर 10% सरचार्ज; धनबाद के बैंक मोड़ की जमीन आसमान पर
झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन और फ्लैट खरीदना अब महंगा हो जाएगा। स्टांप और निबंधन शुल्क पर 10% अतिरिक्त सरचार्ज लगने से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का खर्च बढ़ गया है।

धनबाद के बैंक मोड़ की जमीन सबसे महंगी। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
झारखंड में जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री पर नया सरचार्ज लागू।
स्टांप और निबंधन शुल्क पर 10% अतिरिक्त लगेगा।
शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी खरीदना अब अधिक महंगा।
शशिभूषण, धनबाद। झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन और फ्लैट खरीदना अब महंगा हो जाएगा। स्टांप और निबंधन शुल्क पर अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा।
धनबाद समेत पूरे राज्य में नई नियमावली लागू होने के साथ ही जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने वालों को अब स्टांप और निबंधन शुल्क पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। इससे प्रॉपर्टी की खरीदारी के साथ रजिस्ट्री का खर्च भी बढ़ जाएगा।
धनबाद के बैंकमोड़ मकटुरिया, हीरापुर, धैया, सरायढेला, नावाडीह तथा इसके आसपास की जमीन की सरकारी कीमत सबसे अधिक है। अब झारखंड में लागू हुई नई नियमावली, स्टांप और निबंधन शुल्क पर सरचार्ज लगेगा।
रजिस्ट्री के दौरान चार प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी और तीन प्रतिशत निबंधन शुल्क (कुल सात प्रतिशत) लगता था, जिस पर अब 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज जोड़ा गया है। यानी अब जमीन, मकान व फ्लैट लेने पर लोगों को और अधिक रकम जेब से निकालनी होगी।
बतातें चले कि जमीन का सर्किट रेट तथा फ्लैट के लिए प्रति वर्ग मीटर निबंधन की दर लागू है। शहर क्षेत्र की जमीन की दर राज्य सरकार हर साल बढ़ा देती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की दर दो साल बाद बढ़ाई जाती है।
प्रमुख क्षेत्राें में जमीन का वर्तमान में सरकारी मूल्य
माैजा व वार्ड - आवासीय - व्यवसायिक
बैंकमाेड़ वार्ड 31 - 582767 - 1165534
बैंकमाेड़ वार्ड 32 - 1273291 - 2546584
बैंकमाेड़ वार्ड 33 - 1273291- 2546584
धनसार वार्ड - 33 -1273291- 2546584
मटकुरिया - 355313 - 710626
बिशुनपुर वार्ड 20 - 703226 - 1406453
हीरापुर वार्ड 25 - 779227 - 1558454
हीरापुर वार्ड 26 - 974630 - 1949260
हीरापुर वार्ड 27 - 643077 - 1286155
धैया वार्ड 21 - 643077 - 1286155
सरायढेला वार्ड 22 - 465104 - 930209
सरायढेला वार्ड 23 - 424432 848865
सरायढेला वार्ड 24 - 424432 - 848865
नावाडीह - 321399 - 642797
बगुला - 116260 - 232520
नाेट : मूल्य प्रति डिसमील की दर से दिया गया है।
यह भी पढ़ें- CMPFO: कोयला कर्मियों की पेंशन सुरक्षा पर मंत्रालय सख्त, सचिव ने बताईं 3 प्राथमिकताएं
यह भी पढ़ें- जीएसटी रिफंड पालिसी में बड़ा बदलाव, पोर्टल पर 1 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।