विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीएसटी रिफंड पालिसी में बड़ा बदलाव, पोर्टल पर 1 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

जीएसटी पोर्टल पर 1 दिसंबर से नई रिफंड नीति लागू होगी, जिससे आवेदन प्रक्रिया और दावों की रिपोर्टिंग में सुधार होगा। इसमें इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर और जीरो-रेटेड सप्लाई के लिए स्टेटमेंट के प्रारूप बदलेंगे।

रिफंड फाइल करने वाले को अपने व्यवसाय की देनी होगी जानकारी।

रिफंड फाइल करने वाले को अपने व्यवसाय की देनी होगी जानकारी।

HighLights

  1. नई रिफंड नीति 1 दिसंबर से जीएसटी पोर्टल पर लागू होगी।

  2. आवेदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग और दावों की जांच में सुधार होगा।

  3. इनवर्टेड ड्यूटी और जीरो-रेटेड सप्लाई के प्रारूप बदलेंगे।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जीएसटी अपने रिफंड पालिसी में बदलाव करने जा रही है। विशेष कर यह बदलाव जीएसटी पोर्टल पर किया जा रह है। यह नीति आगामी एक दिसंबर से लागू होगी। इसके उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सीजीएसटी नियमों में हुए बदलावों के अनुरूप बनाना है और रिफंड दावों की रिपोर्टिंग, जांच तथा प्रक्रिया को बेहतर करना है।

इसमें इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर (आइडीएस) और जीरो-रेटेड सप्लाई समेत लागू रिफंड श्रेणियों में स्टेटमेंट के नाम और प्रारूप बदले जाएंगे। हर श्रेणी के लिए लागू स्टेटमेंट का उल्लेख होगा। नए कालम वाले स्टेटमेंट में विस्तृत रूप निर्देश भी दिए जाएंगे।

करदाताओं को जानकारी भरने और रिपोर्ट करने का तरीका समझने के लिए इन निर्देशों का अनुपालन करना होगा। जीएसटी की तरफ से बताया गया कि आवेदन में एक वैकल्पिक कालम भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें करदाताओं को अपने व्यवसाय की प्रकृति भी बतानी होगी।

इसके अलावा आडीएस और बिजली को छोड़कर बिना कर भुगतान के सामान के निर्यात से जुड़े रिफंड मामलों में फाइल अपलोड करते समय स्टेटमेंट की जांच अलग-अलग होगी। जबकि पहले यह जांच एक साथ होती थी।

मर्चेंट सप्लाई के लिए अलग श्रेणी

जीएसटी पोर्टल पर मर्चेंट एक्सपोर्टर्स के लिए की गई सप्लाई के लिए अलग रिफंड श्रेणी शुरू किया जा रहा है। निर्यात के बाद सामान की कीमत बढ़ने पर चुकाए गए अतिरिक्त इंटीग्रेटेड टैक्स के रिफंड के लिए भी नई श्रेणी शुरू की जा रही है।

एक दिसंबर के बाद देना होगा अंडरटेकिंग 

एक दिसंबर 2026 को या उसके बाद दाखिल आवेदनों में संशोधित प्रारूप, स्टेटमेंट, घोषणाएं और अंडरटेकिंग इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। वहीं, इस तारीख तक ड्राफ्ट, सेव्ड ड्राफ्ट या सबमिटेड स्थिति में पड़े आवेदनों का इस्तेमाल नई सुविधा में नहीं किया जा सकेगा। करदाताओं को संशोधित प्रारूप में नया आवेदन शुरू कर सभी जरूरी जानकारी फिर से भरनी होगी।

यह भी पढ़ें- सीसीएल भी होगी सूचीबद्ध, शेयर बाजार में बढ़ेगी झारखंड के कोयला कंपनियों की धमक

यह भी पढ़ें- झारखंड में विधानसभा सीटें 81 से बढ़कर होंगी 122, परिसीमन से लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 होने का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।