विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neeraj Murder Case: नीरज हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व BJP विधायक सहित 10 हुए बरी

Published: Wed, 27 Aug 2025 04:39 PM (IST)

Neeraj Murder Case धनबाद के चर्चित नीरज हत्याकांड में अदालत ने आठ साल बाद फैसला सुनाया। अदालत ने पूर्व भाजपा ...और पढ़ें

नीरज हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
नीरज हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद को हिला देने वाले बहुचर्चित नीरज हत्याकांड में आठ वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। अदालत ने जहां झरिया के पूर्व भाजपा विधायक समेत दस आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया।

यह वही कांड है जिसने 21 मार्च 2017 की शाम को धनबाद की सड़कों को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दिया था। सरेआम हुई अंधाधुंध गोलीबारी में नीरज सिंह समेत चार लोगों की मौत हुई थी।

यह मामला वर्षों से धनबाद की राजनीति और अपराध जगत में चर्चा का केंद्र रहा। अदालत में गवाहों के बयान, सबूतों की पेशी और जिरह के सिलसिले ने पूरे आठ साल तक न्याय के तराजू को संतुलित रखा।

वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद नीरज सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने कहा फैसले की कॉपी मिलने के बाद हाई कोर्ट में इस आदेश को चुनौती देंगे। वहीं फैसला आने के बाद संजीव सिंह के समर्थक कोर्ट रोड में खुशी मनाते हुए नजर आए।

कोर्ट का फैसला आने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ खूब जश्न मनाया।