Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशेड़ी चूहों से पुलिस परेशान! जज साहब- ये तो भांग गटकते और गांजा भी फूंकते हैं

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 11:30 PM (IST)

    धनबाद में नशेड़ी चूहों की हरकतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस के अनुसार ये चूहे शराब के साथ-साथ गांजा और भांग का भी सेवन कर रहे हैं। पिछले साल राजगंज थाने के मालखाने से 9 किलो गांजा और 10 किलो भांग गायब होने पर पुलिस ने न्यायालय में कहा कि चूहों ने सामग्री नष्ट कर दी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में चूहों की नशेड़ी हरकतें चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में शराब दुकानों के स्टाक में 802 बोतलें कम मिलने पर पुलिस ने तर्क दिया कि चूहों ने ढक्कन कुतरकर शराब पी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब यह सामने आया है कि ये चूहे केवल शराब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांजा और भांग के सेवन में भी संलिप्त हैं।

    नौ किलो गांजा और 10 किलो भांग गायब

    पिछले वर्ष राजगंज थाने के मालखाने से 9 किलो गांजा और 10 किलो भांग गायब होने पर धनबाद पुलिस ने न्यायालय में गवाही दी कि यह चूहों की करतूत है। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है

    दरअसल, दिसंबर 2018 में राजगंज थाने की पुलिस ने शंभू प्रसाद अग्रवाल और उनके बेटे को 10 किलो भांग और नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामला न्यायालय में गया, जहां सुनवाई जारी रही।

    मालखाने में नहीं था गांजा और भांग

    पुलिस ने जब्त की गई सामग्री को थाने के मालखाने में रखा। पिछले साल न्यायालय ने आदेश दिया कि जब्त सामग्री को पेश किया जाए। जब अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद ने अदालत में हाजिर होकर बताया कि मालखाने में गांजा और भांग नहीं है, तो यह चौंकाने वाला था।

    लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि चूहों ने जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया है। इस मामले में राजगंज थाने में सनहा भी दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    ढक्कन कुतरा और चूहे पी गए 800 बोतल शराब! धनबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला