Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission 65 Plus पर नंद किशोर पहुंचे धनबाद, BJP टिकट के दावेदार रेस Dhanbad News

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 26 Sep 2019 12:25 PM (IST)

    धनबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं-धनबाद झरिया निरसा बाघमारा टुंडी और सिंदरी। भाजपा सभी छह विधानसभा सीटों पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है।

    Mission 65 Plus पर नंद किशोर पहुंचे धनबाद, BJP टिकट के दावेदार रेस Dhanbad News

    धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में झारखंड भाजपा के सह प्रभारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव गुरुवार को धनबाद पहुंचे। यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा पांच साल से राज कर रही है। भाजपा चाहती है कि राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में फिर से सरकार की वापसी हो। इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि नंद किशोर यादव सह प्रभारी हैं। झारखंड में 81 विधानसभा क्षेत्र हैं। 65 प्लस जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विधानसभावार बैठकें कर माथूर और यादव लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं।

    धनबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं-धनबाद, झरिया, निरसा, बाघमारा, टुंडी और सिंदरी। इनमें से फिलहाल धनबाद, झरिया, सिंदरी और बाघमारा पर भाजपा काबिज है। जबकि टुंडी से भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के विधायक हैं। भाजपा सभी छह विधानसभा सीटों पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है। सह प्रभारी नंद किशोर यादव सर्किट हाउस में विधानसभा कोर कमेटी और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी मंत्र  देंगे।

    दूसरी तरफ छह विधानसभा क्षेत्र से जितने भी टिकट के दावेदार हैं, सब रेस हैं। नंद किशोर यादव को चेहरा दिखाने में जुट गए हैं। उनसे मिलकर दावेदारी की तैयारी की है। सर्किट हाउस में भाजपा विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, अशोक सिंह, देवाशीष पाल, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थसारथी, नितिन भट्ट आदि ने स्वागत किया।