16 से गोमो-बोकारो होकर मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी
धनबाद रेलवे ने गोमो और बोकारो के यात्रियों के लिए दो नई ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें रांची से लोकमान्य तिलक और दूसरी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस है। रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बोकारो और गोमो होकर चलेगी।

धनबाद : रेलवे ने गोमो और बोकारो के यात्रियों के लिए दो नई ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें रांची से लोकमान्य तिलक और दूसरी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस है। रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बोकारो और गोमो होकर चलेगी। राजधानी एक्सप्रेस से बोकारो के यात्री भी सफर कर सकेंगे। दोनों ट्रेनें 16 दिसंबर से चलेंगी। वापसी में 18 दिसंबर से चलाया जाएगा। इसके साथ ही हावड़ा-पुरुलिया, हावड़ा-मुंबई और टाटा-यशवंतपुर के बीच भी ट्रेन चलेगी। सभी ट्रेनों के टाइम टेबल भी बदल गए हैं। रांची से लोकमान्य तिलक (मुंबई) जानेवाली ट्रेन रांची से हर सप्ताह बुधवार को चलेगी। वापसी में पहले शनिवार को चलने वाली ट्रेन अब लोकमान्य तिलक से शुक्रवार को चलेगी। पांच मिनट पहले खुलकर 15 मिनट नई दिल्ली पहुंचेगी राजधानी
धनबाद : रांची से बोकारो होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब रांची से पांच मिनट पहले खुलेगी और नई दिल्ली 15 मिनट लेट से पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से 10 मिनट लेट खुलेगी। रांची पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। 02241 रांची-नई दिल्ली राजधानी
पहले अब
रांची शाम 6.15 शाम 6.10
नई दिल्ली दिन 10.55 दिन 11.10 02242 नई दिल्ली-रांची राजधानी
पहले अब
नई दिल्ली शाम 4:00 शाम 4:10 चार घंटे 40 मिनट पहले पहुंच सकेंगे लोकमान्य तिलक
धनबाद : रांची से लोकमान्य तिलक जानेवाली ट्रेन अब अपने यात्रियों को 4 घंटे 40 मिनट पहले पहुंचाएगी। दोपहर में लोकमान्य तिलक पहुंचने वाले यात्री अब सुबह ही पहुंच सकेंगे। वापसी में 50 मिनट लेट खुलने के बाद भी एक घंटे पहले रांची पहुंचेगी। बोकारो एक घंटे पहले और गोमो 35 मिनट पहले आएगी। 08609 रांची-लोकमान्य तिलक
पहले अब
बोकारो रात 11.15 रात 11.10
लोकमान्य तिलक दोपहर 12.05, सुबह 7.25 08610 लोकमान्य तिलक-रांची
पहले अब
लोकमान्य तिलक शाम 3.50 शाम 4.40
गोमो अलसुबह 3.15 रात 2.40
बोकारो अलसुबह 4.45 अलसुबह 3.50
रांची सुबह 7.25 सुबह 6.25
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।