गो तस्करों को मवेशी कारोबारी बताकर बचाते हैं विधायक अरूप
संवाद सहयोगी. निरसा गो तस्करी पर मासस और भाजपा में तकरार बढ़ती जा रही है। यह मुद्दा निरसा की राज

संवाद सहयोगी. निरसा : गो तस्करी पर मासस और भाजपा में तकरार बढ़ती जा रही है। यह मुद्दा निरसा की राजनीति का केंद्र बनता जा रहा है। जब भाजपाइयों ने दो अक्टूबर को निरसा में गो तस्करी के विरोध में सत्याग्रह की घोषणा की तो मासस एक दिन पूर्व ही इस मुद्दे पर धरना पर बैठ गई। दो अक्टूबर को दोनों दलों के नेताओं की बयानबाजी से माहौल और गर्मा गया है। बुधवार को विधायक अरूप चटर्जी में गो तस्करी के लिए स्थानीय एक नेता को जिम्मेदार ठहराया तो पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ता गो तस्करों के विरोध में आंदोलन करते हैं तब विधायक तस्करों को पशु कारोबारी बताकर उनके पक्ष में खड़े हो जाते हैं। विधायक जिला प्रशासन को भी दिग्भ्रमित करते रहे हैं। आज जब निरसा का माहौल गो तस्करों के विरुद्ध बन रहा है तो विधायक एवं उनकी पार्टी गो तस्करों के विरोध की नौटंकी कर रहे हैं। गणेश मिश्रा बुधवार को निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में गो तस्करी के विरोध में सत्याग्रह कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधीजी के बताए सत्य और अहिसा के आधार पर गो तस्करी एवं हत्या बंद होनी चाहिए। इसके लिए सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलन का शंखनाद किया जा रहा है। झारखंड सरकार ने पशु क्रूरता अधिनियम के माध्यम से झारखंड में गो तस्करी एवं हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। भाजपा कार्यकर्ता कई बार गोवंश लदे वाहनों को जब्त करवा चुके हैं। प्रशासन से मांग करते हुए कहा पशु तस्करी में पकड़े जाने वाले वाहन चालक एवं खलासी पर मामला दर्ज कर मामले को समाप्त कर देना उचित नहीं है। प्रशासन पशु लदा वाहन कहां से आया और कहां जा रहा है। इस कार्य में कौन-कौन लोग शामिल हैं। कौन लोग वाहनों को निरसा के रास्ते से पश्चिम बंगाल पहुंचाने में मदद करते हैं। उन सभी को चिन्हित कर सभी पर कार्रवाई करे। इस कारोबार को संरक्षण देने वाले राजनीतिज्ञों को भी प्रशासन बेनकाब करे। उन्होंने एक समाज विशेष के लोगों से तस्करी एवं गो हत्या में संलिप्त लोगों के सामाजिक बहिष्कार की मांग की। कहा कि कुछ लोगों के कारण पूरे समाज को बदनाम नहीं किया जा सकता।
जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने कहा कि लाल झंडा के लोग हार के डर से जनता में भ्रम फैला रहे हैं। जबकि जनता जान चुकी है कि हर प्रकार की तस्करी में मासस से जुड़े लोग ही सम्मिलित रहे हैं। मन्नू तिवारी ने कहा कि मासस प्रमाण दें मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की एवं संचालन महामंत्री मधुरेंद्र गोस्वामी ने किया। मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बामापदो बाउरी, शिवकुमार दारुका, प्रदीप अग्रवाल, संजीव पांडे, अनिल यादव, रंजीत मोदी, बापी दे, शंभू सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, कीíतवास झा, यज्ञबली तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।