Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Doctor Transfer: धनबाद में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का हुआ ट्रांसफर, लिस्ट आई सामने

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM (IST)

    स्वास्थ्य विभाग ने धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से 32 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और ट्यूटरों का तबादला कर दिया है। सबसे अधिक सर्जरी विभाग के सात चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले के बाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी और बढ़ गई है। कुछ डॉक्टरों को धनबाद के सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ने साेमवार काे बड़े पैमाने पर राज्य के मेडिकल काॅलेजाें में पदस्थापित सीनियर रेजीडेंट डाॅ.क्टर व ट्यूटर का स्थानांतरण किया है।

    विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शहीद निर्मल महताे मेडिकल काॅलेज व अस्पताल के 11 विभागाें में पदस्थापित कुल 32 सीनियर रेजीडेंट और ट्यूटर का तबादला किया गया है। सबसे ज्यादा सर्जरी विभाग में पदस्थापित सात चिकित्सकाें के नाम शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सभी पीजी बाॅड के तहत राज्य सरकार के अधीन सेवा के लिए रिम्स से 2020-23 सत्र के चिकित्सक हैं। मेडिकल काॅलेज से एक साथ इतनी संख्या में एसआर व ट्यूटर के तबादले के बाद कमियां दूर हाेने की बजाए और बढ़ गई है।

    जिन चिकित्सकाें का तबादला

    मेडिसिन से डाॅ. सुभम मैत्रा, शिशु राेग विभाग से डाॅ. शमीन एहतेशाम, डाॅ. मनीषा सिंह, डाॅ. माे रिजवान फारूकी, डाॅ. मंताेष कुमार औरर डाॅ. आनंद मांझी, हड्डी राेग विभाग से डाॅ. अमित कुमार, सर्जरी विभाग से डाॅ. अरविंदन डी, डाॅ. नेहा चटर्जी, डाॅ. विद्या शिवा लख्मी आर, डाॅ. आर शनमुगा प्रियन, डाॅ. सन्नी कुमार गुप्ता, डाॅ. गगन हेम्ब्रम और डाॅ. चंचला, स्त्री एवं प्रसव राेग विभाग से डाॅ. विनीता सिंह, डाॅ. आयुषी प्रकाश, डाॅ. साैम्या, डाॅ. सन्नी कुमारी, डाॅ. पायल बाेईपाई, नेत्र राेग विभाग से डाॅ. पल्ल्वी, डाॅ. अभिषेक कुमार सिन्हा, ईएनटी विभाग से डाॅ. एम जुनैद आलम, डाॅ. अल्फा ओमेगा कंडुलना, एनेस्थेसिया विभाग से डाॅ. पीयू गाेराई, डाॅ. नेगी दीक्षा, डाॅ. पूजा कुमारी, चर्म राेग विभाग से डाॅ. समीक्षा माथुर, रेडियाेलाॅजी विभाग से डाॅ. जरीना तमांग, डाॅ. बेनजीर मुख्तार, डाॅ. तान्या तनु, पैथाेलाॅजी विभाग से डाॅ. पूजा कुमार और डाॅ. नासरीन परवीन शामिल हैं।

    सदर अस्पताल काे मिले यह चिकित्सक 

    विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसर सदर अस्पताल धनबाद के मेडिसिन विभाग में डाॅ. सुधांशु सुब्रत, शिशु राेग विभाग में डाॅ. स्मिता कुमारी, स्त्री एवं प्रसव राेग विभाग में डाॅ. साैम्या, नेत्र राेग विभाग में डाॅ. अभिषेक कुमार सिन्हा, ईएनटी में डाॅ. एम जुनैद आलम, एनेस्थेसिया में डाॅ. पीयू गाेराई और डाॅ. नेगी दीक्षा, रेडियाेलाॅजी में डाॅ. बेनजीर मुख्तार और डाॅ. तान्या तनु काे प्रतिनियुक्त किया गया है। इनमें से मेडिसिन और शिशु राेग विभाग काे छाेड़ सभी चिकित्सक एसएनएमएमसीएच में पदस्थापित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner