Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: 'बंद हो गई मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट', सुदेश महतो का बड़ा दावा

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 03:54 PM (IST)

    मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट बंद होने से लाखों महिलाएं इस योजना के लाभ से वंचित हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना में शिथिल पड़ गई है। महतो ने कहा कि झारखंड के विरोधियों के साथ मिलकर राज्य में सरकार चल रही है।

    Hero Image
    'बंद हो गई मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट', सुदेश महतो का बड़ा दावा

    जागरण टीम, धनबाद/पाकुड़। मुनीडीह में सोमवार को आजसू की केंद्रीय सभा को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा- मंईयां सम्मान योजना में सरकार शिथिल पड़ गई है। बेवसाइट बंद है। अब भी लाखों महिलाएं एवं बहनें इस योजना के लाभ से वंचित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि झारखंड के विरोधियों के साथ मिलकर राज्य में सरकार चल रही है। आजसू का गठन झारखंड निर्माण के लिए हुआ था। बेहतर झारखंड के निर्माण के लिए युवा वर्ग आगे बढ़े, भटकाव की राह पर न चले।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियोजन के सारे दरवाजे बंद हैं। कोयलांचल में विस्थापितों एवं रैयतदारों के साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा है। आजसू विस्थापन और रैयतदारों की समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

    'बीसीसीएल में जमीन देने वाले...'

    सुदेश ने कहा- बीसीसीएल में जमीन देने वाले लोग आज अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। जमीन संबंधित मामले में मुखिया और सीओ को जांच करनी चाहिए। ऐसे मामलों में पुलिस का सीधा हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

    झारखंड सरकार द्वारा बीसीसीएल के साथ मिलकर यहां के रैयतदारों को बेदखल करने का प्रयास जारी है। सरकार ने जातीय ध्रुवीकरण का नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजसू जनता की आवाज बनेगी।

    'पार्टी हित के लिए करेंगे संघर्ष'

    सभा को संबोधित करते हुए आजसू से गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि पार्टी हित के लिए संघर्ष करते रहना है। कोयलांचल में विस्थापित, रैयतदार डरे सहमे हुए हैं। उनको न्याय दिलाने में आजसू उनके साथ खड़ी रहेगी।

    सभा को मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, देव शरण भगत, रामचंद्र सरिस, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, वीणा कुमारी आदि ने संबोधित किया।

    राज्य में जल्द भरें जाएंगे सरकारी विभागों के रिक्त पद: श्रम मंत्री

    एक तरफ सुदेश महतो हेमंत सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पाकुड़ में कहा कि झारखंड सरकार राज्य में शीघ्र ही बड़े पैमाने पर बहाली की प्रकिया शुरू करेगी। राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। वह रविवार को पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी मन से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। आप सरकार पर भरोसा बनाएं रखें सरकार आपके हर उम्मीद को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य झारखंडवासियों का सर्वांगीण और सतत विकास करना है।

    संजय प्रसाद यादव ने यह भी कहा ि हमारी सरकार वादा करती ही नहीं है, वादा निभाती भी है। इसका प्रमाण है मंईयां सम्मान योजना। इसमें 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की मां बहनों को 1000 हजार रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये की राशि बैंक खाते में भेजी जा चुकी है और यह जारी रहेगा।

    ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना पर ताजा अपडेट, हाई कोर्ट ने हेमंत सरकार से मांगी अहम जानकारी

    ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: नहीं मिल रहे 2500 रुपये, मंईयां सम्मान योजना में आई दिक्कत; क्या करेंगे हेमंत?