Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meenakshi Sheshadri: सामने आई फिल्म अभिनेत्री के बालपन की कहानी, सहेजने में जुटा लायंस क्लब; आप भी जानिए

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Wed, 03 Feb 2021 10:16 PM (IST)

    Meenakshi Sheshadri बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री झारखंड के धनबाद जिले स्थित सिंदरी में पैदा हुई थीं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ( फाइल फोटो)।

    सिंदरी [ बरमेश्वर शर्मा ]। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के बालपन की अनकही कहानी सामने आई है। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि मीनाक्षी का जन्म झारखंड के धनबाद स्थित सिंदरी में हुआ था। मीनाक्षी का असल नाम कुछ और है। फिल्मों में जाने के बाद ही मीनाक्षी नाम मिला। और लोग मीनाक्षी के नाम से ही जानने लगे। उनके बचपन का नाम का राज अब जाकर खुला है। उनके बारे में सिंदरी के नए लोग जानकर रोमांचित हैं। अब उनकी यादों को सहेजने में जुट गए हैं। इसका बीड़ा लायंस क्लब सिंदरी शाखा ने उठाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंदरी के एफसीआइ अस्पताल में हुआ था जन्म

    सिंदरी खाद कारखाना की ओर से संचालित एफसीआइ अस्पताल में 16 नवंबर 1963 को मीनाक्षी का जन्म हुआ था। इसके बाद रोहड़ाबांध स्थित सिंदरी खाद कारखाना के आवास डी-17 में मीनाक्षी पली बढ़ी। बचपन बीता। इस आवास में मंगलवार को लायंस क्लब सिंदरी का कार्यालय खोला गया। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने लायंस क्लब का झंडोत्तोलन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी आवास में फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी के पिता पीटर शेषाद्री, मां सुंदरी शेषाद्री वर्षों तक रहे। मिनाक्षी के पिता सिंदरी खाद कारखाने के सल्फेट प्लांट में काम करते थे। मां सुंदरी गृहिणी थी।

    मीनाक्षी 1981 से 1996 तक फिल्मों में रहीं सक्रिय

    मीनाक्षी शेषाद्री की पहली फिल्म 1983 में पेंटर बाबू रिलीज हुई। इसके बाद दर्जनों फिल्मों में मीनाक्षी ने अभिनेत्री की भूमिका निभाई। 1996 में रिलीज घातक उनकी अंतिम फिल्म थी। मीनाक्षी ने दामिनी जैसी हिट फिल्म में शानदार अभिनय से भारतीय दर्शकों के हृदय में अपना स्थान बनाया। मीनाक्षी की मशहूर  फिल्मों में हीरो, मेरी जंग, शहंशाह, घातक, घायल, जुर्म, गंगा यमुना सरस्वती आदि हिट फिल्में हैं।

    यह था मीनाक्षी के बचपन का नाम

    बचपन में मीनाक्षी का नाम शशिकला शेषाद्री था।  पढ़ाई-लिखाई भी शशिकला के नाम से ही हुआ। फिल्मों में पदार्पण के बाद उन्होंने अपना नाम मीनाक्षी शेषाद्री रख लिया। सिंदरी में मीनाक्षी के आवास में लायंस क्लब के कार्यालय के उद्घाटन के बाद अध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने जब कार्यालय के ऐतिहासिक होने की जानकारी अतिथियों से साझा की तो सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी। लोगों ने कार्यालय के लिए इस आवास के चयन के लिए लायंस क्लब परिवार की सराहना की।

    1981 में चुनी गई थी मिस इंडिया

    सिंदरी की बेटी मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा कान्वेंट स्कूल दिल्ली में हुई। मीनाक्षी इंडियन क्लासिकल डांस, भारत नाट्यम, कत्थक और ओडिसी नृत्य में पारंगत थी। 1981 में जापान में आयोजित इवनिंग वीकली में मीनाक्षी मिस इंडिया भी चुनी गई। 1995 में हरीश मैसूर से विवाह कर अमेरिका में बस गई और फिल्म क्षेत्र को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी के दो बच्चे हैं।