Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand BJP: भाजपा में अब किसान बनने की होड़, इसी सप्ताह घोषित होनी है कमेटी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:22 AM (IST)

    भाजपा में मंच मोर्चा की कमेटियां गठित हो जाने के कारण किसान मोर्चा में भीड़ बढ़ गई है। बहुत से लोग किसान बन गए हैं। हालांकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा का किसान मोर्चा किसानों के बीच काम करता है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की तरह अब झारखंड में स्थानीय सरकार के खिलाफ किसानों को गोलबंद करेगी।  उसके लिए सभी प्रमंडल में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कहना है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का। साहू ने बताया कि पार्टी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है और कार्यकर्ताओं का प्रवास भी शुरू हो चुका है। धनबाद होते हुए वह स्वयं दुमका, साहिबगंज का एक दौरा कर चुके हैं और जल्द ही हजारीबाग होते हुए दूसरा दौरा करेंगे। किसान मोर्चा की घोषणा करने पर उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों, प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहू ने माना कि अन्य मंच, मोर्चा की कमेटियां गठित हो जाने के कारण किसान मोर्चा में भीड़ बढ़ गई है। बहुत से लोग किसान बन गए हैं। हालांकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को खड़ा करने और राज्य सरकार की ज्यादतियो से किसानों को गोल बंद कर बचाने में मदद मिलेगी। कमेटी गठित होते ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। साहू ने इसी सप्ताह कमेटी गठित कर लेने की बात कही। उन्होंने धान खरीद व कृषि सम्मान निधि बंद करने सरकार की आलोचना करते हुए  कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश व्यापी अभियान चलाने की जरूरत है। पार्टी अपने सम्मेलनों के माध्यम से इन्हीं मुद्दों पर किसानों को गोलबंद करेगी। प्रदेश स्तर पर भी प्रदर्शन और सम्मेलन का आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है।

    बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में सात मोर्चा है। इनमें से ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश कार्यसमिति भी गठित हो चुकी है। बस किसान मोर्चा ही एकमात्र बचा हुआ है।