Move to Jagran APP

Jharkhand Monsoon Update: 'मानसून' को लेकर मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

झारखंड में लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में मौसम विभाग की मानें तो 12 से 14 जून के बीच मानसून के छींटे पड़ सकती हैं लेकिन पूरी तरह से बारिश 16 जून या इसके बाद के दिनों में होने की संभावना है। वहीं धनबाद में सोमवार की सुबह आठ बजे के बाद से ही उष्म हवाएं अपना असर दिखा रही थीं।

By Balwant Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Mon, 10 Jun 2024 06:33 PM (IST)
Jharkhand Monsoon Update: 'मानसून' को लेकर मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश
'मानसून' को लेकर मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Monsoon Update सोमवार की सुबह से ही गर्मी का असर देखा गया। सुबह आठ बजे के बाद से ही उष्म हवाएं अपना असर दिखा रही थीं। दिन चढ़ने के साथ ही जिले के तापमान भी बढ़ता गया।

सुबह जहां तापमान 34 डिग्री था, वहीं दिन के 11 बजे तक यह 40 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अब लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो 12-14 को मानसून के छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन पूरी बारिश की 16 जून या इसके बाद के दिनों में होने की संभावना है।

13 से दिखेगा मानसून का असर

मानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। वर्तमान स्थिति में आगामी 13-14 जून को मानसून का आंशिक असर झारखंड में देखा जा सकता है, जबकि 15 जून के बाद मानसून अपने पूरे शबाब पर होगा। इस बार मानसून आने के साथ ही अच्छी बारिश देगा।

12 जून तक बरकरार रहेगा तापमान

आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 12 जून तक धनबाद का तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

जबकि 13 जून को दो डिग्री की कमी हो सकती है। इन दिनों में उष्म लहर भी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों से बच कर रहने की अपील की गई है।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Heat Wave: झारखंड के अधिकतर जिले 'लू' की चपेट में, सिर्फ इन 4 जिलों में तापमान 40 के नीचे

Jharkhand में इस दिन एंट्री मारेगा Monsoon, 9 जून से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश; भरपूर बौछार के आसार