Move to Jagran APP

Jharkhand में इस दिन एंट्री मारेगा Monsoon, 9 जून से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश; भरपूर बौछार के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुमान के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा की बौछार आंकड़ा 1200 मिमी के पार पहुंचने की संभावना है। इस साल झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिनों पहले मानसून प्रवेश करेगा। वहीं 9 और 10 जून से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्री-मानसून वर्षा की बौछार होने की भी संभावना है।

By kumar Gaurav Edited By: Shoyeb Ahmed Sun, 09 Jun 2024 06:25 PM (IST)
Jharkhand में इस दिन एंट्री मारेगा Monsoon, 9 जून से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश; भरपूर बौछार के आसार
Jharkhand में इस दिन एंट्री मारेगा Monsoon, 9 जून से शुरू होगा प्री-मॉनसून बारिश

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Monsoon भले ही लोकसभा चुनाव में सीटें अबकी बार 400 के पार न हुईं हों लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र रांची का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा की बौछार होगी और आंकड़ा 1200 मिमी के पार पहुंचेगा।

इस वर्ष मानसून पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिनों पहले संथाल परगना के रास्ते झारखंड में 15 जून तक प्रवेश करेगा। जबकि 9 और 10 जून से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्री-मानसून वर्षा की बौछार होगी।

केंद्र के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है। बताया गया कि बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है।

15 जून तक झारखंड पहुंचेगा मानसून

झारखंड में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। समय पर मानसून के प्रवेश से किसानी को भी बल मिलेगा और कृषि विज्ञानियों ने कृषकों को खेत तैयार करने की सलाह दी है। पिछले तीन दिनों से रांची समेत आसपास के जिलों में काले बादल छा रहे हैं।

हालांकि 9, 10, 11 और 12 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

इन जगहों पर वज्रपात की है संभावना

जबकि 12 जून को उत्तर पूर्वी क्षेत्र देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं रांची व आसपास के जिलों में 13 और 14 जून को आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो राज्य के 18 जिलों में एक बार फिर तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी की मार सहनी पड़ रही है।

देरी से दस्तक देगा मानसून

आमतौर पर बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है। 1 जून तक मानसून केरल प्रवेश कर चुका है। अबकी बार झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार तीन दिनों पूर्व मानसून प्रवेश करेगा। पिछले वर्ष भी मानसून पांच दिनों की देरी से 18 से 20 जून तक झारखंड में प्रवेश किया था, जबकि वर्ष 2022 को 6 दिनों की देरी से मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था।

जबकि झारखंड में 12 जून तक मानसून प्रवेश का पूर्वानुमान किया गया है। मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवाओं के कारण क्लाउड बैंड का असर कम हो जाता है। इन हिस्सों में लगातार सिमट रही हरियाली के कारण क्लाउड बैंड सही तरीके से नहीं बन पाता है। यदि बनता भी है तो हरे भरे क्षेत्रों में जाकर बरसता है।

ये रहा जिलों का तापमान

पलामू - अधिकतम 44.6 डिग्री सेल्सियस

डाल्टेनगंज - 44.3 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर - 41.1 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह - 41.9 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां - 42 डिग्री सेल्सियस

चतरा - 41.6 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ - 41.9 डिग्री सेल्सियस

बोकारो - 41.6 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम - 40.6 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा - 44.5 डिग्री सेल्सियस

गुमला - 41.2 डिग्री सेल्सियस

लातेहार - 41.4 डिग्री सेल्सियस

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 26.4 मिमी गुमला के रायडीह में रिकॉर्ड की गई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से होगी मूसलाधार बारिश; मानसून को लेकर भी नया अपडेट; अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : इन 15 जिलों में आज चलेंगी गर्म हवाएं, हीटवेव को लेकर जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट