Move to Jagran APP

Jharkhand Heat Wave: झारखंड के अधिकतर जिले 'लू' की चपेट में, सिर्फ इन 4 जिलों में तापमान 40 के नीचे

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के चार जिलों को छोड़कर सभी 20 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। यह तीसरी बार है कि रांची का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक राज्य में संथाल परगना में मानसून एंट्री करेगा और तब तक पूरे राज्य के लोगों को हीटवेव की मार झेलनी पड़ेगी।

By kumar Gaurav Edited By: Shoyeb Ahmed Sun, 09 Jun 2024 10:27 PM (IST)
Jharkhand Heat Wave: झारखंड के अधिकतर जिले 'लू' की चपेट में, सिर्फ इन 4 जिलों में तापमान 40 के नीचे
झारखंड के अधिकतर जिले 'लू' की चपेट में

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तापमान सिर चढ़कर बोल रहा है। रांची समेत 20 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। यह तीसरी बार है कि रांची का तापमान 40 के पार पहुंचा है।

बता दें कि सिमडेगा 39.3 डिग्री, साहिबगंज 38.1 डिग्री, पाकुड़ 38.1 डिग्री और लोहरदगा 39.6 डिग्री को छोड़ दें तो बाकी जिलों में तापमान 40 के पार है। यह पहली बार है कि रांची समेत राज्य के 20 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंचा है।

इस दिन रहेगा हीटवेव का असर

तपती गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक पखवाड़े से डाल्टनगंज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 15 जून तक राज्य में संथाल परगना क्षेत्र से मानसून का प्रवेश हो सकता है।

लिहाजा, तब तक रांची समेत पूरे राज्य के लोगों को हीटवेव को झेलना होगा। केंद्र के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोतर भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है। 10 जून को गढ़वा और पलामू में हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

वहीं चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में यह स्थिति 13 जून तक बनी रहेगी।

वहीं रांची में 12 जून को हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। रांची में 10 जून को दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि 11 जून से 13 जून तक आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले काले बादल भी छा सकते हैं।

देरी से दस्तक देगा मानसून

आमतौर पर बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है। 1 जून तक मानसून केरल प्रवेश कर चुका है। अबकी बार झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार तीन दिनों पूर्व मानसून प्रवेश करेगा।

पिछले वर्ष भी मानसून पांच दिनों की देरी से 18 से 20 जून तक झारखंड में प्रवेश किया था जबकि वर्ष 2022 को 6 दिनों की देरी से मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था। जबकि झारखंड में 12 जून तक मानसून प्रवेश का पूर्वानुमान किया जाता है।

मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवाओं के कारण क्लाउड बैंड का असर कम हो जाता है। इन हिस्सों में लगातार सिमट रही हरियाली के कारण क्लाउड बैंड सही तरीके से नहीं बन पाता है। यदि बनता भी है तो हरे भरे क्षेत्रों में जाकर बरसता है।

ये रहा 40 पार वाले जिलों का तापमान

रांची : अधिकतम 40.3 डिग्री सेल्सियस

डाल्टेनगंज - 45 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर - 42 डिग्री सेल्सियस

बोकारो - 42.1 डिग्री सेल्सियस

चतरा - 41.7 डिग्री सेल्सियस

देवघर - 44.8 डिग्री सेल्सियस

धनबाद - 41.6 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा - 44.2 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह - 42.8 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा - 43.2 डिग्री सेल्सियस

गुमला - 41.6 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग - 41.1 डिग्री सेल्सियस

जामताड़ा - 44.1 डिग्री सेल्सियस

खूंटी - 40.3 डिग्री सेल्सियस

लातेहार - 41.7 डिग्री सेल्सियस

पलामू - 44.7 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ - 42.5 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां - 43.3 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम - 40.3 डिग्री सेल्सियस

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के गढ़वा और पलामू जिले में हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिला।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पलामू का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand में इस दिन एंट्री मारेगा Monsoon, 9 जून से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश; भरपूर बौछार के आसार

Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से होगी मूसलाधार बारिश; मानसून को लेकर भी नया अपडेट; अलर्ट जारी