Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई लालू चाचा तो निकले बड़े खिलाड़ी, भतीजे की पत्नी को लेकर उड़ गए; थाना-पुलिस का चक्कर काट रही चाची

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Thu, 23 Dec 2021 02:24 PM (IST)

    Giridih Love Story झारखंड के गिरिडीह जिले से एक अजीबोगरीब प्रेम और प्रेम विवाह की कहानी सामने आई है। यह कहानी इन दिनों दिल्ली से लेकर गिरिडीह तक चर्चा का विषय हुआ है। चाचा ने अपने भतीजे की पत्नी को भगाकर शादी रचा ली है।

    Hero Image
    चाचा ने भतीजे की पत्नी को भगाकर रचाई शादी ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह/ गांवा। झारखंड के गिरिडीह जिले से एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग और प्रेम विवाह की कहानी सामने आई है। यह कहानी इन दिनों दिल्ली से लेकर गिरिडीह तक चर्चा का विषय हुआ है। गांव पंडरिया निवासी संगीता देवी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी पंडरिया निवासी लालू प्रसाद यादव के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल पंडरिया में रहती थी। इस बीच उसे दो पुत्र हुए। पति दिल्ली में काम करते हैं। उन्होंने पिछले 14 दिसंबर को दूसरा विवाह कर लिया। विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ है। गावां ग्राम प्रधान अनुरूपा देवी ने प्रशासन से इस संबंध में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की है। हैरान करने वाली बात यह है कि लालू ने जिस औरत से शादी रचाई है वह उसके रिश्ते के भतीजे की पत्नी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालू और लालू के भतीजे की पत्नी के सिर पर इश्क का भूत सवार

    लालू द्वारा अपने भतीजे की पत्नी को भगाकर शादी करने के बाद पूरा परिवार परेशान है। चाची और भतीजा इस शादी के विरोध में परिवार से लेकर कानून तक गुहार लगा रहे हैं लेकिन दोनो के सर पर इश्क का भूत कुछ इस कदर सवार है कि न छोटे-छोटे बच्चों की फिक्र है न रिश्ते की। इसका खुलासा भी उन्ही दोनों ने शादी का वीडियो वायरल करके किया है। थाना को दिए आवेदन में संगीता देवी ने बताया कि लगभग दस वर्ष पूर्व उसकी शादी पंडरिया निवासी प्रसादी यादव के पुत्र लालू प्रसाद यादव से हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद वह अपने ससुराल पंडरिया में रहती थी। इस बीच मुझे दो पुत्र हुए। पहला पुत्र चार वर्ष व दूसरा पुत्र दो वर्ष का है। पति लालू प्रसाद यादव दिल्ली में काम करते हैं।

    दिल्ली में पनपा चाचा और भतीजे की पत्नी के बीच प्रेम

    दिल्ली में काम करने के दौरान ही वे गावं के ही एक शादी-शुदा महिला से लालू प्रसाद का प्रेम संबंध कायम हो गया। महिला लालू यादव के भतीजे राहुल यादव की पत्नी है। इस प्रकार वह रिश्ते में उसकी बहू लगती है। राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। दोनो का एक दूसरे घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान चाचा ने भतीजे के घर में लालू ने डाका डाल दिया।

    शादी का वीडियो वायरल होने के बाद सब हतप्रभ

    लालू और राहुल की पत्नी ने 14 दिसंबर को विवाह कर लिया। शादी से पहले वे दोनो 4 दिनों तक गायब रहे। 14 दिसम्बर को शादी करके लालू ने ही वीडियो वायरल कर दूसरी शादी का खुलासा किया। उनके विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर जब गांव के ही आस-पड़ोस के लोगों ने लालू यादव से बात की तो लालू प्रसाद यादव ने स्पष्ट कहा कि उसने रूपा देवी के साथ शादी कर लिया है और पहली पत्नी संगीता को अब नहीं रखेगा। इस मामले में पीड़िता संगीता देवी ने न्याय की गुहार लगाई है।

    भतीजे की पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं लालू यादव

    लालू प्रसाद यादव और राहुल की पत्नी की शादी करने की खबर सुनकर सभी दंग हैं। भतीजा राहुल भी इसे पचा नहीं पा रहा है। पहली पत्‍नी के मायके वालों ने उन्‍हें बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन लालू दूसरी पत्‍नी को छोड़ने को तैयार नहीं है। राहुल भी उसे समझा रहा है लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नही हैं। इसके बाद लालू की पहली पत्‍नी संगीता देवी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दूसरी शादी करने वाले अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। गांव और आसपास के इलाके के लोग संगीता के समर्थन में एकजुट हो गये हैं। सभी पुलिस से लालू और राहुल की पत्नी को दिल्ली से पकड़कर गिरिडीह लाने की मांग कर रहे हैं।