Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaccination Drive: अपने मोहल्ले और नगर में टीका की उपल्बधता जानना हुआ बेहद आसान, WhatsApp पर ये तरीका अपनाएं

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 22 May 2021 08:18 AM (IST)

    Vaccine Availability Helpdesk WhatsApp number 9013151515 लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने और हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की नीयत से स्वास्थ्य मंत्रालय ने वाट्सएप नंबर जारी किया है। सिर्फ वैक्सीनेशन ही नहीं बल्कि इस वाट्सएप नंबर पर आपको कोविड-19 से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

    Hero Image
    शहर में वैक्सीन की उपलब्धता ( फाइल फोटो)।

    धनबाद, जेएनएन। Vaccine Availability Helpdesk WhatsApp number 9013151515 स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने कोविड-19 संक्रमण की इस विकट परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए एक वाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। इसकी खासियत यह है कि इस नंबर पर अपने एरिया का पिन कोड टाइप कर सेंड करने के बाद आपको आपके एरिया में वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी। जैसे ही पिन कोड टाइप कर सेंड करेंगे वैसे ही सिस्टम जनरेटर मैसेज आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसमें संबंधित वैक्सीन सेंटर का नाम और वहां पर वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी दिखेगी। इसमें कितने स्लॉट उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही एक मैसेज यह भी आता है कि कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन कर अपना स्लॉट बुक करें। इसके बाद आप चाहे तो स्लॉट बुक कर वैक्सीन ले सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां मिलेगी कोविड-19 से संबंधित हर जानकारी

    लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने और हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की नीयत से स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह वाट्सएप नंबर जारी किया है। सिर्फ वैक्सीनेशन ही नहीं बल्कि इस वाट्सएप नंबर पर आपको कोविड-19 से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। एक से लेकर नौ तक अंक टाइप कर सेंड करने पर हर अंक के समक्ष एक महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। नौ नंबर टाइप कर सेंड करने पर पूरे भारत में कोरोना हेल्प डेस्क के तहत मेडिकल हेल्प की जानकारी फोन नंबर, टोल फ्री नंबर और ईमेल के साथ मिलेगी। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय वाट्सएप चैटबोट जारी कर चुका है। जिसमें आपको अपने नजदीकी वैसीनेशन सेंटर की जानकारी मिलती रही है। यह वाट्सएप नंबर वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी देगा। ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया जा रहा है। इस व्हाट्सएप नंबर की सत्यता भी परखी गई है। जैसा बताया जा रहा है वैसी ही जानकारी मिल रही है। इस वाट्सएप नंबर पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    • एक से नौ अंक टाइप करने पर मिलेगी यह जानकारी
    1.  कोविड टीकाकरण केंद्र और प्रमाणिक जानकारी।
    2. कोरोना वायरस पर नवीनतम अपडेट और अलर्ट।
    3.  पेशेवर सलाह और इम्युनिटी में सुधार के तरीके।
    4. टुगेदर वी कैन - सक्सेस स्टोरीज।
    5. सकारात्मक सामंजस्य।
    6. फैक्ट चेकर - प्रमाणित समाचार।
    7. कोरोना वायरस क्या है और इसके लक्षण क्या हैं।
    8. कोरोनावायरस के खतरे को कैसे कम करें।
    9. सहायता कहां से प्राप्त करें - राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर।