पुरी यात्रियों के लिए खुशखबरी: खुर्दा रोड-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा, गोमो में होगा ठहराव
रेलवे ने पुरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंगलिस्ट को देखते हुए खुर्दा रोड और आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन ...और पढ़ें

खुर्दा रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। पुरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंगलिस्ट के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। खुर्दा रोड से आनंदविहार के बीच 17 एवं आनंदविहार से खुर्दा रोड के लिए 19 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी।
इस ट्रेन में स्लीपर के सात, थर्ड एसी चार, सेकंड एसी एक तथा जनरल के चार कोच जोड़े जाएंगे। खुर्दा रोड से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। आनंदविहार से शुक्रवार से बुकिंग शुरू होने की संभावना है।
टाइम टेबल
- 08407 खुर्दा रोड-आनंवदिहार स्पेशल खुर्दा रोड से दोपहर 12:15 पर खुल कर देर रात 2:40 पर गोमो अगले अगले दिन रात 10:30 पर आनंदविहार पहुंचेगी।
- 08408 आनंदविहार-खुर्दा रोड स्पेशल आनंदविहार से देर रात 12:30 पर खुल कर अगले दिन रात 9:35 पर गोमो तथा सुबह 10:45 पर खुर्दा रोड पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहरावः भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर कियोंझर, भद्रक, बालेश्वर, हिजली, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला व गाजियाबाद।
यह भी पढ़ें- वन्यजीव अंगों की तस्करी पर धनबाद में बड़ी कार्रवाई, सात साल तक की सजा का है प्राविधान
यह भी पढ़ें- गोमो होकर चलेगी खुर्दा रोड-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन, त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत
