गोमो होकर चलेगी खुर्दा रोड-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन, त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत
Indian Railway Update: त्योहारी भीड़ को देखते हुए खुर्दा रोड से दिल्ली के शकूर बस्ती के लिए एक वनवे स्पेशल ...और पढ़ें

सांतरागाछी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Durga Puja Special Train: सांतरागाछी-दिल्ली के बाद गोमो होकर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार को खुर्दा रोड से दिल्ली के शकूर बस्ती के लिए वनवे स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08423 खुर्दा रोड-शकूर बस्ती स्पेशल खुर्दा रोड से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी।
देर रात 1:50 पर बोकारो, 2:46 पर चंद्रपुरा और 3:10 पर गोमो होकर शाम 7:30 पर दिल्ली तथा रात 8:15 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भुवनेश्वर, नराज मार्थापुर, ढेनकेनाल, आंगूल, संबलपुर सिटी, रेंगाली, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, मरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर व दिल्ली में होगा।
त्योहारी सीजन में पुरी में होनेवाली अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के सिर्फ स्लीपर कोच जुड़ेंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
सामान्य श्रेणी के नौ कोच जोड़े जाएंगे। गुरुवार को भी गोमो होकर सांतरागाछी से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा हुई है। शाम 6:10 पर खुल कर देर रात एक बजे गोमो और शुक्रवार देर रात 12:25 पर दिल्ली पहुंचेगी।
