विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद होकर कोलकाता-आलमनगर स्पेशल ट्रेन आज से, दून एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच; पूजा में यात्रियों को राहत

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:17 AM (IST)

धनबाद के रास्ते कोलकाता से आलमनगर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है, साथ ही दून एक्सप्रेस में ...और पढ़ें

कोलकाता से आलमनगर के बीच आलमनगर स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

कोलकाता से आलमनगर के बीच आलमनगर स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कोलकाता-आलमनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन धनबाद के रास्ते आज से शुरू।

  2. दून एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा।

  3. त्योहारी सीजन दुर्गापूजा से छठ तक मिलेगी यह विशेष सुविधा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर कोलकाता से लखनऊ के आलमनगर तक गुरुवार से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा यात्रियों की लंबी वेटिंगलिस्ट के मद्देनजर हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

दुर्गापूजा से छठ तक त्योहारी सीजन के दौरान स्पेशल ट्रेन सेवा के साथ-साथ दून एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बहाल रहेगी।

कोलकाता-आलम नगर स्पेशल ट्रेन का ठहराव नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, सुल्तानपुर व उतरेटिया में होगा।

इन तिथियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन

- 03107 कोलकाता-आलमनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से रात 11:50 पर खुल कर अगले दिल सुबह 5:50 पर धनबाद एवं रात 7:45 पर आलमनगर पहुंचेगी।

- 03108 आलमनगर- कोलकाता स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। आलम नगर से देर रात 1:45 पर खुल कर अगले दिन शाम 4:00 बजे एवं रात 10:30 पर कोलकाता पहुंचेगी।

कब से कब तक जुड़ेगा अतिरिक्त कोच

- 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक
- 13010 योग नगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस में 17 अक्टूबर से 22 नवंबर तक

यह भी पढ़ें- रेलवे बोनस पर कैबिनेट की मुहर, धनबाद मंडल के 26 हजार कर्मचारियों के खाते में आएंगे 17951 रुपये

यह भी पढ़ें- नेमरा में मुलाकातें, धनबाद-झरिया में सियासी चर्चाएं तेज; क्या हैं इसके मायने?