विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Coal India: सीसीएल को मिले नए निदेशक कार्मिक, जोबी वीपी के नाम पर लगी मुहर

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:01 AM (IST)

Coal India: सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (कार्मिक) पद के लिए जोबी वीपी के नाम की सिफारिश की है।

जोबी वीपी। (फाइल फोटो)

जोबी वीपी। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (कार्मिक) के पद पर नियुक्ति के लिए सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने जोबी वीपी के नाम की सिफारिश की है। वर्तमान में वह सीसीएल में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं।

मंगलवार, 10 नवंबर को आयोजित चयन प्रक्रिया में कुल 11 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद पीईएसबी ने जोबी वीपी को इस पद के लिए उपयुक्त मानते हुए उनके नाम की अनुशंसा की।

पीईएसबी की बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार, निदेशक (कार्मिक) पद के लिए कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अलावा अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों ने भी दावेदारी पेश की थी।

साक्षात्कार में कोल इंडिया, सीसीएल, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), एमएसटीसी, एनटीपीसी और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के अधिकारी शामिल हुए।

इन 11 अधिकारियों ने दिया साक्षात्कार

साक्षात्कार में सुरापु रेड्डी वेंकट रविंद्रनाथ, जोबी वीपी, दुर्गा प्रसाद सामल, सुमन रस्तोगी, समीर बरला, तमोशी रॉय चौधरी, ललित प्रकाश तिर्की, अबीर मुखोपाध्याय, रेणुका वर्मा, विजया लक्ष्मी मुरलीधरन और सौरभ शर्मा शामिल थे।

जोबी वीपी सीसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यरत हैं। पीईएसबी की अनुशंसा के बाद अब उनकी नियुक्ति से संबंधित आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MCL का IPO लाने का रास्ता साफ, कोल इंडिया बेचेगी 10% हिस्सेदारी

यह भी पढ़ें- कोयला कंपनियों पर कैग की पैनी नजर, गुणवत्ता ढुलाई और कीमतों पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।