विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारसुगुड़ा यार्ड रिमॉडलिंग से रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस समेत 90 ट्रेनें रद

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:05 AM (IST)

Indian Railway News: झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण नवंबर और दिसंबर में 90 ट्रेनें रद की गई हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी होगी।

धनबाद-पोत्तनूर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

धनबाद-पोत्तनूर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारसुगुड़ा यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 90 ट्रेनें रद्द।

  2. धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित।

  3. नवंबर और दिसंबर में यात्रियों को होगी भारी असुविधा।

जागरण संवाददाता धनबाद। Jharsuguda Yard Remodelling: नवंबर और दिसंबर की अलग-अलग तिथियां में हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली है। दक्षिण पूर्व रेल झारसुगुड़ा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग को लेकर 90 ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है।

South Eastern Railway News

इनमें धनबाद से खुलने वाली भुवनेश्वर एक्सप्रेस, धनबाद पोत्तनूर अमृत भारत के साथ-साथ गोवा, सूरत समेत विभिन्न शहरों में जाने वाली 14 महत्वपूर्ण ट्रेन भी शामिल हैं।

इसके अलावा धनबाद होकर गुजरने वाली मौर्य एक्सप्रेस हटिया से खुलेगी और हटिया तक ही जाएगी। हटिया से संबलपुर के बीच दोनों ओर से रद रहेगी।

रद की गई ट्रेनें

- 13425 मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर को रद
- 13426 सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर को रद
- 17433 तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस साथ और 14 दिसंबर को रद
- 17434 रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद
- 17321 वास्को द गामा जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद
- 17322 जसीडीह वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को रद
- 18309 संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 07, 08, 10, 14 और 15 दिसंबर को रद
- 18310 जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 10, 11,13, 17 और 18 दिसंबर को रद
- 18403 भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस 11 और 13 दिसंबर को रद
- 18404 धनबाद भुवनेश्वर एक्सप्रेस 12 और 14 दिसंबर को रद-
- 17007 चर्लपल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर 05, 08 और 12 दिसंबर को रद
- 17008 दरभंगा चर्लपल्ली एक्सप्रेस एक, आठ, 11 व 15 दिसंबर को रद
- 16619 पोत्तनूर - धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 28 नवंबर पांच व 12 दिसंबर को रद
- 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 नवंबर तथा 07 और 14 दिसंबर को रद

इन तिथियां में मौर्य नहीं जाएगी संबलपुर

- 150 27 संबलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक और 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया से चलेगी।
- 15028 गोरखपुर संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30 नवंबर 6 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया तक जाएगी।
- 22805 भुवनेश्वर आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट 12 दिसंबर को कटक, भद्रक, हिजली और गोमो होकर चलेगी
- 22806 आनंद विहार भुवनेश्वर सुपरफास्ट 14 21 दिसंबर को गोमो,
- हिजली, भद्रक और कटक होकर चलेगी।
- 20818 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 06 और 13 दिसंबर को गोमो, आद्रा, मिदनापुर और भद्रक होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें- सरयू राय ने धनबाद में अवैध खनन पर DGMS की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

यह भी पढ़ें- झारखंड में उद्योग लगाने वालों को सरकार दे रही भारी सब्सिडी, पूंजी निवेश से लेकर ब्याज तक में मिलेगी छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।