Jharkhand Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का झारखंड में दिखेगा असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के चलते धनबाद में दिन भर बारिश हुई जिससे मानसून में अब तक 605.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है और येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और तापमान में गिरावट आई है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय होने से मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। मानसून सीजन में अब तक 605.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड वर्षा दर्ज हो चुकी है।
मानसूनी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम केंद्र रांची से 17 जुलाई तक धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की है।
धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान आंधी व आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई है।
पहले पखवाड़े में हर दिन बारिश, जनजीवन प्रभावित
जुलाई के पहले पखवाड़े में अब तक हर दिन बारिश हुई है। लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश का दौर जारी रहने से अगले दो दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
जामताड़ा में भारी बारिश के आसार
अगले कुछ दिनों के दौरान जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
अगले पांच दिनों के दौरान जामताड़ा व आसपास के इलाके में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव की वजह से पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
अधिकतम व न्यूनतम पारे का तापांतर तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। हवा 12 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
यह भी पढ़ें-
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।