Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: मौसम के कहर के बीच झारखंड के लोगों को IMD ने दे दी खुशखबरी, जल्द मिलेगी आंधी-तूफान से राहत

    प्रदेश में आंधी-तूफान का कहर लगातार जारी है। वहीं बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार है। इसके बाद मौसम साफ होगा और लोगों को आंधी-तूफान से राहत मिलेगी। 16 अप्रैल के बाद तापमान में भी तेजी से इजाफा होगा।

    By Balwant Kumar Edited By: Divya Agnihotri Updated: Sun, 13 Apr 2025 08:00 AM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार

    जागरण संवाददाता, रांची/धनबाद। Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है। आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश से एक और जहां लोगों को गर्मी के सितम से राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ बेमौसम बरसात से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। उनकी सारी फसल बारिश की वजह से खराब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में भी बारिश के आसार

    मौसम विभाग की ओर से धनबाद के लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को बादल गरजने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम केंद्र रांची ने उपरोक्त मामले को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।

    16 अप्रैल तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति धनबाद में 16 अप्रैल तक रह सकती है, जबकि उसके बाद के दिनों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में धनबाद के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जबकि न्यून्तम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें एक से तीन डिग्री तक कमी आएगी। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है।

    उत्तर पूर्वी क्षेत्र को लेकर येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार धनबाद जिला के साथ-साथ देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में गर्जना के साथ होने वाली बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

    मौसम खराब होने के कारण रद रहा इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान

    मौसम खराब होने के कारण शनिवार को इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान (6ई 5298) रद रहा। वहीं दूसरी ओर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शनिवार को रांची-बेंगलुरु विमान (6ई 6799) छह घंटे 21 मिनट, रांची-चेन्नई विमान (6ई 209)दो घंटे 23 मिनट, रांची-कोलकाता विमान (6ई 6893) दो घंटे दो मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 2219) एक घंटे 54 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

    ये फ्लाइट भी रहीं लेट

    रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1117) एक घंटे 13 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1103)एक घंटे 11 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) एक घंटे तीन मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 5024) 48 मिनट, रांची-मुंबई विमान (6ई 298)44 मिनट।

    ये भी पढ़ें

    Weather Alert: दिल्ली-यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित; IMD का अलर्ट जारी

    Bihar Weather Today:सावधान! बिहार में आज भी आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट