विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड से 122 दिन बाद मानसून की विदाई, दुर्गापूजा में बारिश का टेंशन खत्म; अब सुबह-शाम बदलेगा मौसम का मिजाज

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:00 PM (IST)

Jharkhand Weather Update: झारखंड से 122 दिनों बाद मानसून की विदाई हो गई है, जिससे दुर्गापूजा में बारिश की संभावना ...और पढ़ें

धनबाद में सुबह-शाम छा रहा कोहरा। (प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद में सुबह-शाम छा रहा कोहरा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. झारखंड से 122 दिनों बाद मानसून की विदाई हुई।

  2. दुर्गापूजा में बारिश की संभावना अब पूरी तरह खत्म।

  3. सुबह कोहरा और तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद समेत पूरे राज्य से सोमवार को मानसून की विदाई हो गई। दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन 12 जून को हुआ था और 122 दिनों बाद 12 अक्टूबर को मानसून विदा हो गया।

Dhanbad Weather Update

इसके साथ ही अब दुर्गापूजा में बारिश की संभावना खत्म हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरे के मंगलवार से लो प्रेशर के रूप में सक्रिय होने के आसार हैं। इससे एक-दो दिन बादल छाए रह सकते हैं।

बंगाल से सटे हिस्से में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। हालांकि वर्षा को लेकर अब तक पूर्वानुमान नहीं जताया गया है। मानसून के जाते ही अब तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। इससे सुबह देर तक कोहरा छाने का दौर शुरू हो सकता है।

मानसून की विदाई के साथ ही राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह में कोहरा छाने और दिन चढ़ने के साथ आंशिक बादल रहने की संभावना है।

सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी बढ़ सकता है।

रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र की 13 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.5 डिग्री, बोकारो थर्मल में 32.1 डिग्री और चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोडरमा के स्वचालित मौसम केंद्र में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 16.8 डिग्री रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख मौसम केंद्रों पर पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज नहीं की गई।

यह भी पढ़ें- गोमो होकर टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन आज से, छठ तक झारखंड-बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- आंदोलन से रद हुई ट्रेनों के बाद यात्रियों को मिली राहत, दिल्ली-सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन