विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंदोलन से रद हुई ट्रेनों के बाद यात्रियों को मिली राहत, दिल्ली-सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:45 PM (IST)

Delhi-Santragachi Special Train: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन के कारण रद्द हुई ट्रेनों से यात्रियों को हुई परेशानी के ...और पढ़ें

Delhi Santragachi Special Train: दिल्ली से सतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

Delhi Santragachi Special Train: दिल्ली से सतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आंदोलन के कारण कई राजधानी ट्रेनें रद्द हुईं।

  2. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

  3. दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल जारी हुआ।

जागरण संवाददाता, धनबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनों को रद कर दिया था।

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में दिल्ली से सतरागाछी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

04094 दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल बुधवार (मंगलवार देर रात) दिल्ली से 12:30 पर खुलेगी। अगले दिन देर रात 1310 पर गोमो तथा सुबह 7:40 पर सांतरागाछी पहुंचेगी। 04093 सांतरागाछी-आनंदविहार स्पेशल 15 अक्टूबर को सांतरागाछी से शाम 6:10 पर खुल कर देर रात 1:00 बजे गोमो तथा अगले दिन देर रात 12:25 पर दिल्ली पहुंचेगी।

दोनों ओर से इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, गुरुारु, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी व टूंडला में होगा।

दुर्गापूजा को लेकर दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों से बड़ी संख्या में यात्री लौट रहे हैं। दूसरी ओर, त्योहारी सीजन को लेकर भी लंबी वेटिंगलिस्ट है।

इस बीच दिल्ली में ट्रैफिक जाम को लेकर नौ अक्टूबर को धनबाद होकर गुजरने वाली दोनों राजधानी समेत कई ट्रेनें रद कर दी गई थीं। इस वजह से 11 अक्टूबर तक ट्रेनें प्रभावित रहीं। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें- धनबाद से होकर गुजरेगी हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें- छह महीने बाद खुली केंदुआ की मुख्य सड़क, धनबाद-बोकारो मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू