विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद से होकर गुजरेगी हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिली मंजूरी

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:25 PM (IST)

Howrah New Delhi Vande Bharat Sleeper: हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई है और यह अब धनबाद होकर गुजरेगी।

Vande Bharat Sleeper: हावड़ा से धनबाद के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

Vande Bharat Sleeper: हावड़ा से धनबाद के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मिली मंजूरी।

  2. यह प्रीमियम ट्रेन अब धनबाद से होकर गुजरेगी।

  3. अमृत भारत एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

जागरण संवाददाता, धनबाद।  New Delhi Howrah Vande Bharat Sleeper: हावड़ा और सियालदह राजधानी तथा सियालदह-बीकानेर दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के साथ अब हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी धनबाद होकर गुजरेगी।

मुंबई में आयोजित टाइम टेबल कॉन्फ्रेंस में हावड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी मिल गई। आठ से 10 अक्टूबर तक आयोजित बैठक में देशभर के चीफ कंट्रोलर शामिल हुए। इनमें पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के चीफ कंट्रोलर भी शामिल थे।

हालांकि, फिलहाल धनबाद से सीधे कोई नई ट्रेन नहीं चलेगी। यहां से गुजरने वाली हावड़ा-आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की संभावना तलाशी जाएगी।

हावड़ा से आनंदविहार के बीच सभी जोन और रेल मंडलों के ग्रीन सिग्नल के बाद फेरे बढ़ाने संबंधी निर्णय लिया जाएगा। सप्ताह में दो या तीन दिन अमृत भारत चलाई जा सकती है। इसके अलावाअमृत भारत एक्सप्रेस का फेरा बढ़ने से कम आय वर्ग वाले यात्रियों के लिए दिल्ली पहुंचने की राह आसान हो सकेगी। 

जटडुमरी होकर गोमो-बक्सर ट्रेन की संभावना

धनबाद से बक्सर के बीच नई ट्रेन चलाने को लेकर भी टाइम टेबल कांफ्रेंस में बातचीत हुई। धनबाद में उपलब्ध पिट लाइन और मौजूदा ट्रेनों की संख्या के आधार पर इसे फिलहाल फिजिबल नहीं पाया गया।

विकल्प के तौर पर गोमो से बक्सर के बीच नई ट्रेन चलाने की योजना पर सहमति जताई गई। जटडुमरी होकर गोमो से बक्सर के बीच नई ट्रेन चलने की संभावना है। पिछले आठ अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त जट डुमरी से नेउरा तक निरीक्षण व स्पीड ट्रायल भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- छह महीने बाद खुली केंदुआ की मुख्य सड़क, धनबाद-बोकारो मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू

यह भी पढ़ें- हर महीने 5 हृदय रोगियों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी, स्टेंट भी फ्री; Jeevan Rekha Trust का बड़ा एलान