विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर महीने 5 हृदय रोगियों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी, स्टेंट भी फ्री; Jeevan Rekha Trust का बड़ा एलान

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:02 AM (IST)

Asian Dwarkadas Jalan Hospital: जीवन रेखा ट्रस्ट एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल में हर महीने 5 जरूरतमंद हृदय रोगियों की निशुल्क एंजियोप्लास्टी करेगा, जिससे सालाना 60 मरीजों को लाभ मिलेगा।

मीडिया से बात करते जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा और अन्य। (फोटो जागरण)

मीडिया से बात करते जीवन रेखा ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा और अन्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. हर साल 60 हृदय रोगियों की मुफ्त एंजियोप्लास्टी।

  2. अब तक 1.35 करोड़ रुपये की चिकित्सा राहत प्रदान की।

  3. धनबाद में जल्द बनेगा भव्य कैंसर अस्पताल।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Asian Dwarkadas Jalan Hospital Dhanbad:आर्थिक रूप से कमजोर हृदय रोगियों के लिए राहत की एक बड़ी खबर है। एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल में जीवन रेखा ट्रस्ट ने बड़ा एलान किया। है।

ट्रस्ट अब हर महीने 5 जरूरतमंद हृदय रोगियों की निशुल्क एंजियोप्लास्टी करेगा और आवश्यकतानुसार उन्हें स्टेंट भी मुफ्त लगाएगा। ट्रस्ट का लक्ष्य सालभर में कुल 60 मरीजों को यह जीवन रक्षक उपचार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराना है।

ट्रस्ट के सचिव राजीव शर्मा एवं संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस नई योजना के तहत अब तक 5 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जिसमें कुल 6 स्टेंट लगाए गए हैं। आमतौर पर इस इलाज में 2 से 2.50 लाख रुपये का खर्च आता है।

ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2025–26 में लगभग 90 लाख और चालू वित्त वर्ष 2026–27 में अब तक 45 लाख रुपये की छूट चिकित्सा बिलों में देकर मरीजों को अब तक कुल 1.35 करोड़ रुपये की बड़ी राहत पहुंचाई है।

जमीन का मामला सलटा, बनेगा कैंसर अस्पताल : संजीव

अस्पताल में इलाज के बाद बिल को लेकर होने वाले विवादों पर ट्रस्ट ने धनबाद वासियों से अपील की है कि वे लाभ पाने के लिए उपचार शुरू होने से पहले ही किसी ट्रस्टी या अस्पताल में स्थित ट्रस्ट कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय पर अधिकतम सहायता दी जा सके।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर गरीब को चिकित्सकीय सेवा देना है। कोई इलाज से वंचित नहीं रहेगी। यह मरीज अत्यंत गरीब होगा, तो इसकी पुष्टि के बाद उन्हें अस्पताल में निशुल्क इलाज कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के जमीन विवाद का मामला भी खत्म हो गया है, जमीन ट्रस्ट की है, जल्द यहां पर एक भव्य कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। यहां पर अत्यंत कम खर्च में इलाज किया जाएगा।

ये सुविधाएं भी दे रहा ट्रस्टराजीव शर्मा ने कहा कि हर साल 100 मरीजों का मुफ्त मोतियाबिंद का आपरेशन किया जा रहा है। डायलिसिस में प्रति मरीज को 600 रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। दवाई घर में 85 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है।

किफायती दरों पर ईको (आक्सीजन युक्त) और विंगर (आईसीयू/कार्डियक सपोर्ट) एम्बुलेंस सेवा दी रही है। पार्थिव शरीर सुरक्षित रखने के लिए दो डीप फ्रीजर की व्यवस्था है, यह दो और लाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- धनबाद-बोकारो लाइफलाइन सड़क छह महीने बाद खोलने का निर्णय, छोटे वाहनों को मिली मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- झारखंड में व्यवस्था चौपट, गड्ढे भरने तक में नाकाम सरकार; आदित्य साहू ने JMM-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना