Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड बाक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, यहां देखें-पदाधिकारियों की सूची

    Jharkhand News झारखंड बाक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उत्तम सिंह इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। धनबाद के परितोष कुमार उपाध्यक्ष बने हैं। परितोष कुमार के साथ पांच आने लोग भी उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

    By MritunjayEdited By: Updated: Mon, 21 Mar 2022 03:04 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परितोष कुमार ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड बाक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। उत्तम सिंह इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। धनबाद के परितोष कुमार उपाध्यक्ष बने हैं। परितोष कुमार के साथ पांच आने लोग भी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जेआरडीए काम्प्लेक्स जमशेदपुर में रविवार को हुए अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अधिवेशन में बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अनिल, झारखंड ओलंपिक संघ के हरभजन सिंह और झारखंड मुक्केबाजी संघ के रिटर्निंग आफिसर डा दिनेश उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में नई कमेटी गठित हुई। सर्वसम्मति से उत्तम सिंह को अध्यक्ष एवं आनंद बिहारी दुबे को सचिव चुना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में मुक्केबाजी के लिए बेहतर कार्य करने का वादा

    उपाध्यक्ष परितोष कुमार ने बताया कि एसोसिएशन में यह पद मिलने के बाद उनकी जवाबदेही बढ़ गई है। धनबाद के साथ ही झारखंड के मुक्केबाजों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उभरते हुए बॉक्सिंग खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निखारना और बेहतर मंच देना पहली प्राथमिकता होगी।

    नई कार्यकारिणी में शामिल सदस्य

    • उपाध्यक्ष : केएन सिंह, आजाद कुमार पाठक, बलजीत सिंह बेदी, एल. नागेश्वर राव, परितोष कुमार एवं रेजी डुंगडुंग।
    • सहायक सचिव : रामप्रवेश तिवारी एवं अरविंद।
    • कोषाध्यक्ष : राजीव कुमार वर्मा।
    • कार्यकारिणी सदस्य : अनिल वर्णवाल, के. हंसराज, सुब्रतो सेन रॉय, एसके तिवारी, सिकंदर मिर्धा, सलमान अली एवं एस. साहनी।