Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Ankita Murder: भाजपा नेताओं ने क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाए 28 लाख रुपये, सरकार पर निशाना

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 08:26 AM (IST)

    Jharkhand Ankita Murder झारखंड की उपराजधानी दुमका में जलाकर मार डाली गई अंकिता सिंह के स्‍वजनों की मदद को हर हाथ आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार को भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंकिता के स्वजनों को क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाए गए 28 लाख रुपये का चेक सौंपा।

    Hero Image
    प्रतिनिधिमंडल में सांसद मनोज तिवारी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी शामिल थीं।

    जागरण संवाददाता, दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में जलाकर मार डाली गई अंकिता सिंह के स्‍वजनों की मदद को हर हाथ आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार को भाजपा नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जरुआडीह स्थित दुमका के घर पहुंचा और अंकिता के स्वजनों को भाजपा नेता कपिल मिश्रा की अगुवाई में क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाए गए 28 लाख रुपये का चेक सौंपा। आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद मनोज तिवारी, गोड्डा के सांसद डाॅक्‍टर निशिकांत दुबे और पूर्व मंत्री डाॅक्‍टर लुईस मरांडी भी शामिल थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपिल मिश्रा ने झारखंड सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि एक नाबालिग की हत्या पेट्रोल छिड़क कर दी गई है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी टीम पिकनिक मना रही है। अब तो अंकिता नहीं है, लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस परिवार का दुख बांटने नहीं पहुंचे हैं। कहा कि दुमका के विधायक बसंत सोरेन अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार मामले की लीपापोती करने में जुटी है। झारखंड सरकार का हेलीकाॅप्टर नदीम अंसारी के लिए आ सकता है, लेकिन अंकिता के लिए सरकार के पास हेलीकाॅप्टर नहीं थी। अगर सरकार गंभीर होती तो अंकिता की जान बच सकती थी। आरोपित एसडीपीओ को अब तक नहीं हटाया गया है, जो एक गंभीर सवाल है।

    सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा अंकिता को न्याय दिलाने के लिए घटना के दिन से एक पैर पर खड़ी है। उन्‍होंने कहा कि यहां की बेदर्द सरकार इस परिवार के दर्द को नहीं समझ रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को अंजाम देने वाले शैतानों व अपराधियों को जब तक सजा नहीं दिला देते हैं, तब हम चैन से नहीं बैठेंगे। दुमका की भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री डाॅक्‍टर लुइस मरांडी ने कहा कि वह पहले दिन से इस परिवार के साथ खड़ी हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग अब तक झांकने तक नहीं आएं है।

    वहीं गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ऐसी हैवानियत के पीछे देश को तोड़नेवाली शक्तियां हैं। संताल परगना में बांग्लादेश और पाकिस्तान की आइएसआइ सक्रिय है। इनकी योजना है कि साजिश कर आदिवासी, दलित व अन्य समुदाय की बच्चियों को अपना शिकार बनाएं। संताल परगना को षड्यंत्रकारियों ने केंद्र बनाया है इससे हमारी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कहा कि संताल परगना का टोपोग्राफी तेजी से बदल रही है। इस देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश रची जा रही है। यहां की जनता के प्रति सोरेन परिवार का नजरिया निकृष्ट है। मुख्यमंत्री व उनके भाई अपने विधायकों के साथ दारु-मुर्गा की पार्टी कर रहे हैं। कहा कि अंकिता को हरहाल में न्याय दिलाएंगे।

    वहीं बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम भी मृतका के स्वजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। इस टीम में महिला आयोग की अंडर सेक्रेटरी शिवानी दे और लीगल काउंसलर शालिनी सिंह शामिल थीं।