Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हकीकत में नहीं बदली तेज अफवाह, झरिया विधायक के नजदीकी की गोवा में क्रूज पर होगी शादी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Tue, 28 Dec 2021 09:09 AM (IST)

    झरिया के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के माैसेरे देवर हर्ष सिंह की शादी गोवा के तट पर समुद्र के बीच में क्रूज पर होगी। शादी राजस्थान के वनस्थली में पढ़ने वाली छात्रा स्नेहा सिंह से तय हुई है। सगाई के माैके पर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा।

    Hero Image
    हर्ष की सगाई में शामिल झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ( फोटो साैजन्य)।

    आशीष सिंह, धनबाद। झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के माैसेरे देवर जनता मजदूर संघ के संगठन सचिव हर्ष सिंह की शादी की अफवाह का पटाक्षेप हो गया है। पिछले दो साल से शादी को लेकर तरह-तरह की बातें धनबाद और झरिया के राजनीतिक हलकों में चल रही थींं। हर्ष सिंह की शादी कब और किसके साथ होगी ? लोग जानना चाहते थे। इसका जवाब मिल गया है। लोग जैसा सोच रहे थे वैसा नहीं होगा। शादी राजस्थान के वनस्थली में एमबीए की पढ़ाई करने वाली लड़की से होगी। शादी का गवाह भी धनबाद नहीं बनेगा और न इसमें सभी को शामिल होने के माैका मिलेगा। गोवा तट पर बीच समुद्र में क्रूज पर होगी। इस शादी को लेकर धनबाद के लोगों में काफी उत्सुकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सगाई में लगा राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

    जनता मजदूर संघ के संगठन सचिव सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के मौसेरे देवर हर्ष सिंह वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से एमबीए कर रही स्नेहा सिंह के साथ हर्ष का विवाह हो रहा है। दोनों 11 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेंगे। पांच दिसंबर को धैया के आवास पर स्वजन और चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हर्ष का छेका हुआ था। छेका में बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेष सहाय विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

    समस्त वैवाहिक कार्यक्रम गोवा में

    हर्ष ने बताया कि छेका हो चुका है। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम गोवा में होंगे। गोवा में शादी के लिए आलिशान क्रूज बुक किया गया है। चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। लगभग 60 लोगों का प्लेन से टिकट बुक किया गया है। जानकारी के अनुसार चार्टर्ड प्लेन भी बुक किया गया है। वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए हर्ष और स्वजन तीन-चार दिन पहले ही गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा की ²ष्टि से तीन-चार दिन पहले ही सुरक्षाकर्मी भी रवाना हो जाएंगे। हर्ष की होने वाली पत्नी स्नेहा मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली हैं और यहां कार्मिक नगर में रहती हैं। स्नेहा के पिता रेलवे में नौकरी करते हैं।

    झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नजदीकी

    2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ी पूर्णिमा नीरज सिंह को जीत दिलाने में हर्ष ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। पूर्णिमा की जीत के बाद हर्ष की राजनीति पहचान बनी। वे औरंगाबाद ( बिहार) के भाजपा सांसद सुशील सिंह के शाला का लड़का हैं। पूर्व डिप्टी मेयर सह झरिया विधायक के पति नीरज सिंह के मौसेरे भाई हर्ष धैया में रहते हैं। हर्ष रघुकुल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और सिंह नेचुरल रिसोर्सेज के निदेशक भी हैं।