विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-बोकारो के नौ अस्पतालों को झमाडा का नोटिस, भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन का आरोप

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM (IST)

धनबाद और बोकारो के नौ अस्पतालों ने भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन किया है। झमाडा ने इन अस्पतालों को नोटिस ...और पढ़ें

झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार। (फाइल फोटो)

झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता,धनबाद। धनबाद व बोकारो के नौ अस्पतालों ने बिल्ल्डिंग बायलाज का जमकर उल्लंघन किया है। इन अस्पतालों ने बिल्डिंग बायलाज का उल्लंघन किया है। यह खुलासा झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच रिपोर्ट के आधार पर झमाड़ा ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है उनमें असर्फी कैंसर अस्पताल, दृष्टि आई अस्पताल एवं यसलोक (गोविंदपुर), आईरीस अस्पताल (फकीरडीह), पूजा नर्सिंग होम (शिवलीबाड़ी), स्वातिक अस्पताल (चंद्रपुरा), मां शारदा अस्पताल (बोकारो), सनराईज अस्पताल एवं आम्रपाली अस्पताल (बरवाअड्डा) शामिल हैं।

इन सभी अस्पतालों को बिल्डिंग बायलाज 2016 के तहत लोगों को नोटिस भेजा गया है। झमाडा के अनुसार नोटिस भेजे गए अस्पतालों के द्वारा भवन निर्माण से जुड़े मानको का पालन नहीं किया गया है। झमाडा के विभागीय अधिकारी का कहना है कि सभी अस्पताल में नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।

पूर्व में इन सभी अस्पतालों में जेई व सहायक अभियंता के द्वारा जांच किया गया था। जिसमें भवन निर्माण से जुड़े मानकों का पालन नहीं पाया गया। जिसके बाद झमाडा की ओर से नोटिस भेज जवाब मांगा गया। सभी को नोटिस भेजकर भवन का स्वीकृत नक्शा, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज एक सप्ताह में जमा करने को कहा है।

झमाडा के इस नोटिस के बाद अस्पताल प्रबंधनों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी अस्पताल संचालक अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। झमाडा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमृत भारत स्पेशल में सफर के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, धनबाद से आनंदविहार का किराया 785 रुपये

यह भी पढ़ें- CMPFO का DLC अभियान 5.0 शुरू, पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

लोगों का कहना है कि झमाडा को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी अस्पताल बिना नक्शा पास कराए या आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक रूप से अस्पताल चला रहे हैं।

जिन अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, उनमें जांच के दौरान कमी पाई गई है। इन सभी अस्पतालों से नक्शा सहित अन्य प्रमाण पत्र मांगें गए है। नोटिस भेजा गया है, समय सीमा में जवाब व प्रमाण नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-

प्रकाश कुमार, सचिव, झमाडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।